Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने किया सीवर लाईन निर्माण के लिये भूमिपूजन - Nand Kesari || Top News || Latest News

विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने किया सीवर लाईन निर्माण के लिये भूमिपूजन

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने आज वार्ड क्रमांक 45 के मस्जिद वाली गली ललितपुर कॉलोनी में सीवर लाईन निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। इस मौके पर एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, क्षेत्रीय पार्षद अंकित कठठ्ल, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पूरन सिंह, गोविन्द थौराठ, नरेश शर्मा, अशोक प्रजापति, लोकेन्द्र प्रजापति, भूपेन्द्र तोमर, सोनू भदौरिया एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि हमेशा से क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता रही है और मैं इसमें सफल भी रहा हूॅ। क्षेत्र के विकास में किसी तरह की कमी नही आने दी जायेगी और जनता की मंशा अनुसार विकास कार्य किये जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *