Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
हाथ से करेंगे टाटा, कमल के साथ जाएंगे कमलनाथ! - Nand Kesari || Top News || Latest News

हाथ से करेंगे टाटा, कमल के साथ जाएंगे कमलनाथ!

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में इस सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सीनियर लीडर उनके साथ सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे हैं. अब एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. भाजपा में कमलनाथ के आने की चर्चा हो रही है. इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को इशारा भी किया है।
कमलनाथ के भी कमल होने की तैयारी
बता दें कि बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में शिव प्रकाश पार्टी के सांसद-विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों समेत प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ओडिशा का हवाला देते हुए कहा कि ष्वहां की एक विधानसभा से कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई. उसने शिव प्रकाश से कहा कि बीते 25 सालों से उनको भाजपा को वोट देने का मौका ही नहीं मिला, क्योंकि हर बार यह सीट सहयोगी पार्टियों को समझौते के तहत चली जाती है. इसका उदाहरण देते हुए शिव प्रकाश ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं है. यहां तो कमल ही कमल है. अब तो कमलनाथ भी कमल होने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *