Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
प्रियंका और राहुल गांधी आज केरल के वायनाड में जनसभा को करेंगे संबोधित - Nand Kesari || Top News || Latest News

प्रियंका और राहुल गांधी आज केरल के वायनाड में जनसभा को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से सांसद के रूप में हाल में शपथ लेने के बाद शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी के साथ मिलकर एक जनसभा को संबोधित करेंगी. पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह सांसद के रूप में प्रियंका का वायनाड का पहला दौरा होगा. प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया.
सक्रिय राजनीति में कदम रखने के पांच साल बाद जन प्रतिनिधि के तौर पर अपनी यात्रा शुरू करते हुए प्रियंका ने बृहस्पतिवार को संविधान की एक प्रति हाथ में लेकर लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह जनसभा शनिवार दोपहर को कोझिकोड जिले के थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में आयोजित की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद नीलांबुर के करुलाई, वंदूर और एरानाड के एडवन्ना में क्रमशरू दोपहर 2रू15 बजे, 3रू30 बजे और 4ः30 बजे तक उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *