Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
सिंगरौली हत्याकांड मामला: पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त की,घटनास्थल से मिलीं आपत्तिजनक चीजें - Nand Kesari || Top News || Latest News

सिंगरौली हत्याकांड मामला: पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त की,घटनास्थल से मिलीं आपत्तिजनक चीजें

सिंगरौली। शनिवार को सिंगरौली में सेप्टिक टैंक में 4 शव मिलने की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है. घटना स्थल से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक चीजें मिलीं हैं. इस मामले में रीवा डीआईजी ने जानकारी देने वाले को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है।
पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम
घटना के दो दिन बाद भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक ऐसा कोई खास सुराग पुलिस को नहीं मिला है. रीवा डीआईजी साकेत पांडेय ने इस मामले में जानकारी देने वाले को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल सुरेश प्रजापति का ही ये घर था जहां वो और उसके एक खास दोस्त के अलावा दो और लोग मौजूद थे. सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।
मृतक था हिस्ट्रीशीटर बदमाश
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में एक सेप्टिक टैंक में 4 लोगों के शव मिले थे. इस मामले में रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय ने घटनाक्रम के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई है. उन्होंने बताया कि ष्सुरेश प्रजापति विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश था. साल 2018 में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी. उस पर अवैध हथियार रखने समेत मारपीट और चोरी के करीब 8 मामले पंजीबद्ध हैं।
31 दिसंबर से 3 जनवरी तक था पार्टी प्लान
डीआईजी साकेत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि ष्31 दिसंबर से 3 जनवरी तक ये सभी वहां पार्टी मनाने पहुंचे थे. संभवतः 2 तारीख की रात को सोते हुए नुकीले हथियार से वारकर उनकी हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर पर निशान पाए मिले हैं. पोस्टमार्टम हो चुका है और पुलिस पीएम रिपोर्ट से जांच में आगे बढ़ रही है. पुलिस को उनके कमरे से खून के छीटें भी मिले हैं. उनके द्वारा खाया गया खाना भी कुछ मिला है जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
घटना स्थल से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद
डीआईजी साकेत पांडेय ने बताया कि ष्घटनास्थल के कमरे से पुलिस को कुछ दवाइयां और आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. उन्होंने अंदेशा जताया कि सुरेश प्रजापति अपने दोस्तों के साथ वहां पार्टी कर रहा था तो बहुत संभव है कि इन 4 लोगों के अलावा कुछ लोग और वहां मौजूद रहे होंगे।
एसआईटी कर रही जांच
डीआईजी साकेत पांडेय ने मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की है जो पूरे मामले की जांच कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी जारी है जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş