Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
महापौर डॉ सिकरवार ने शिवपुरी लिंक रोड डिवाइडर पर पौधारोपण किया - Nand Kesari || Top News || Latest News

महापौर डॉ सिकरवार ने शिवपुरी लिंक रोड डिवाइडर पर पौधारोपण किया

ग्वालियर । शिवपुरी लिंक रोड पर लिंक हॉस्पिटल के सामने बनाए गए डिवाइडर पर आज बुधवार को महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार द्वारा पार्षद गणों के साथ पौधारोपण कर 21 पौधे रोपे। इस अवसर उप नेता सत्ता पक्ष मंगल भैया योगेंद्र यादव, मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, विनोद यादव माठू, पार्षद अंकित कटटल, सुरेंद्र साहू, केदार सिंह, प्रमोद खरे, नोडल अधिकारी पार्क कार्तिक पटेल, पार्क पर्यवेक्षक रवि पाराशर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पौधारोपण के साथ ही उन पर जालियां लगाई गई । जिससे पौधों की सुरक्षा हो सके और पौधों को नियमित पानी देने एवं संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई। महापौर डॉ. सिकरवार द्वारा माह में एक दिन पौधारोपण करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बडते प्रदूषण को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *