Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
चाइनीज मांझा बेचने वालों की खैर नही,दर्ज होंगे हत्या के प्रयास के मामले - Nand Kesari || Top News || Latest News

चाइनीज मांझा बेचने वालों की खैर नही,दर्ज होंगे हत्या के प्रयास के मामले

चंडीगढ़। पंजाब में चाइनीज मांढा की बिक्री को लेकर जहां सरकार सख्त हो गई है. वहीं, प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है. इसके बावजूद चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है. इस बीच प्रशासन ने कहा है कि अगर कोई भी शख्स चाइनीज मांझे से पंतग उड़ाते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
इस संबंध में बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पारे ने कहा कि अब चाइनीज मांझे बेचने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा. उन्होंने चाइना डोर मंगवाने वाले अभिभावकों से भी कहा कि अगर कोई चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ड्रोन कैमरों से निगरानी
बसंत पंचमी पर शहर में जहां-जहां पतंग उड़ाई जाएंगी, वहां ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी कि कौन चाइनीज मांझे का इस्तेमाल कर रहा है. इसके अलावा चाइना मांझा सौंपने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने यह भी कहा है कि डीजे बजाकर शोर मचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
पतंग की दुकानों की चेकिंग
इस बीच बठिंडा पुलिस पतंग की दुकानों की भी चेकिंग कर रही है और हर दुकानदार को चेतावनी दी गई है कि अगर किसी के पास चाइनीज मांझा मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा अगर किसी बच्चे के पास चाइनीज मांझा मिला और उससे दुकानदार का पता चल गया तो उस दुकानदार को भी नहीं बख्शा जाएगा.
6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इसके अलावा पतंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने डीएसपी सिटी हरबंस सिंह को चाइनीज मांझा बेचने वालों की जानकारी भी दी है. इसको लेकर अब तक 6 लोगों के खिलाफ केस किया गया है. दर्ज इस बीच डीएसपी सिटी वन हरबंस सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने अब तक 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं और बड़े स्तर पर चेकिंग भी की जा रही है. हम कोशिश करेंगे कि कोई भी चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş