Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रत्येक दिन की मॉनिटरिंग करें: अमन वैष्णव - Nand Kesari || Top News || Latest News

स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रत्येक दिन की मॉनिटरिंग करें: अमन वैष्णव

– निगम आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की
ग्वालियर। स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कार्यों और डिपॉजिट वर्क जो नगर निगम द्वारा किये जा रहे हैं, को समय पर व गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए हर कार्य की प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाएँ। साथ ही बनाई गई कार्ययोजना पर कितना कार्य हुआ है उसकी प्रत्येक दिन की मॉनिटरिंग करें। यह निर्देश सोमवार को निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
बैठक में मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ प्रभारी अमन वैष्णव ने स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित सभी कार्यों की एक एक कर समीक्षा की। उन्होंने सर्वप्रथम पिछली समीक्षा बैठक में दिये गये दिशा निर्देशों के पालन में किये गये कार्यों की समीक्षा की। निगम आयुक्त वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि स्मार्ट सिटी द्वारा जो भी कार्य प्रगतिरत है, उन कार्यों की लगातार प्रतिदिन के हिसाब से मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट तैयार करें, ताकि कार्यों को तय समय अवधि मे पूर्ण किया जा सके। निगम आयुक्त ने सभी कार्यों की फिजिकल और फाइनेंशियल रिपोर्ट में भी समरूपता रखने के लिये संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये। बैठक में श्री वैष्णव ने डिपॉजिट वर्क जो स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदाय फंड से नगर निगम द्वारा करवाये जा रहे है, जिनमे गांधी रोड का सौन्दर्यीकरण, संगीत एवं फाइन आर्ट काँलेज का उन्नीयकरण, नगर निगम संग्रहालय का उन्नीयकरण, गालव गेस्ट हाउस का पुनर्विकास कर आँडिटोरियम व मल्टीपर्पस हाँल, सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की वह इन कार्यों को समय सारणी बनाकर तेज गति से पूर्ण करायंे।
बैठक में श्री वैष्णव द्वारा स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित किये गए कार्य व वर्तमान में प्रगतिरत सभी कार्यों की वर्तमान कार्य स्थिति व वित्तीय स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में निगम आयुक्त ने वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) पर लेजर शो की स्थापना और शिक्षा नगर स्मार्ट स्कूल मे लगाये जाने वाले फर्नीचर से संबंधित निविदा प्रक्रिया जल्द किये जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक मे निगम आयुक्त द्वारा शहर में स्मार्ट सिटी व नगर निगम द्वारा वेस्ट टू आर्ट परियोजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों मे लगायी गई कलाकृतियां और सेल्फी पाइंट के रखरखाव व उनके आसपास स्वच्छता रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। अंत में निगमायुक्त श्री वैष्णव ने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस व उनके संबंधित पेमेंट इत्यादी की भी वस्तुस्थिती जांच कर जल्द से जल्द निराकरण कराये जाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş