ग्वालियर । प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट 25 जनवरी को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे। श्री सिलावट प्रातरू 7रू40 बजे रेल मार्ग द्वारा ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचेगे। इसके बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 25 जनवरी को ग्वालियर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद मुरार सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 26 जनवरी को एएसएफ मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। श्री सिलावट अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायंकाल लगभग 5रू45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी मंत्री सिलावट 25 को ग्वालियर आएंगे, 26 जनवरी को ध्वजारोहणकरेंगे
