ग्वालियर । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रविवार 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे ‘चेम्बर भवन’ पर झण्डावंदन अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया जाएगा । संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने संस्था के सदस्य महानुभावों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने की विनम्र अपील की है ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन’ पर प्रातः 9 बजे होगा झण्डावंदन
