Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आर्य समाज मंदिर मुरार मंे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया - Nand Kesari || Top News || Latest News

आर्य समाज मंदिर मुरार मंे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया

ग्वालियर। आर्य समाज मुरार ग्वालियर में साप्ताहिक सत्संग समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह पर सामूहिक यज्ञोपदेश भजनोपदेश करके तिरंगा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गान, वन्देमातरम, राष्ट्रीय भक्ति के गान, वेदोपदेश किया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य सत्येंद्र शास्त्री ने दिये संबोधन में बताया कि सड़क, गंगाजल, वृक्ष, नदीया सबके लिऐ है,भारतीय संविधान सनातन अभिलेख है। बाबा साहब अम्बेडकर जी ने संविधान बनाकर सबका भला किया है। भगवान का संविधान सबके लिए है। वायु, जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी सबका भला चाहते है।आर्य समाज भी सबका भला चाहता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी मानसिह यादव, (उपप्रधान ग्वालियर चम्बल संभाग, मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधी सभा भोपाल) ने ध्वजारोहण किया और बताया आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने देश आजाद करने में अद्भुत योगदान दिया। शहीदों का साहित्य पढे, सत्यार्थ प्रकाश पढे, अपने बच्चो मै शहीदा का जीवन चरित्र पढावे। प्रधान राम प्रकाश वर्मा ने मानसिह यादव, सत्येन्द्र शास्त्री, सुशीला यादव, खन्ना, आर्य समाजी कर्मठ आर्य प्रचारकों को शाल व श्रीफल से सम्मानित किया। सुनीता उपाध्याय, सुरेन्द्र राणा, दयाराम यादव, नवकान्त शर्मा, चतुर्वेदी, आदि ने गणतंत्र दिवस की महिमा और गीत सुनाये। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दीपक दिलेर विशेष रूप् से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मन्त्री सुरेन्द्र राणा किया। आभार व्यक्त प्रधान राम प्रकाश वर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी सदस्यो पदाधिकारीगणो ने कार्यक्रम उपस्थिती दर्ज की। सभी को प्रसादवितरण, शान्तिपाठ, जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş