नई दिल्ली। आज संसद में केंद्रीय बजट 2025-2026 पर आम चर्चा शुरू होने वाली है. पिछले संसद सत्र में सपा सांसद अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे थे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया, जो लोकसभा में उनका लगातार आठवां बजट है. बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (गरीब, युवा, किसान और महिला) पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जबकि छह प्रमुख क्षेत्रों-कराधान, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामक नीतियों में सुधार की शुरुआत की गई है.
लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित
अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने गुरुवार को लोकसभा में जोरदार नारेबाजी की। जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों ने इस विषय को उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह 12 बजे विपक्षी सदस्यों के कार्यस्थगन के नोटिस पर विचार करेंगे. कई विपक्षी सदस्यों ने इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन के नोटिस दिए थे.बिरला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू कराया. नारेबाजी के बीच नागर विमानन मंत्रालय से संबंधित कुछ पूरक प्रश्न पूछे गए. लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है. बिरला ने यह भी कहा कि आपके सारे विषय सरकार ने संज्ञान में लिए हैं, यह विदेश नीति का मामला है. उनकी अपनी नीतियां होती हैं. इस पर सरकार गंभीर है. आपसे आग्रह है कि सदन चलने दें. आप लोग हर रोज प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करके भारतीय मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं.
हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. उल्लेखलनीय है कि अमेरिका से 104 श्अवैधश् भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा. अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है।
कांग्रेस के मणिकम टैगोर ने निर्वासन मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया. अपने प्रस्ताव में उन्होंने लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारतीय नागरिकों को अमानवीय और अपमानजनक तरीके से निर्वासित करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट बताती है कि निर्वासित व्यक्तियों को बेड़ियों और हथकड़ियों में जकड़ा जाता है और सैन्य विमानों में ले जाया जाता है, जो उनकी गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है. हाल ही में अवैध अप्रवासियों के रूप में पहचाने गए लगभग 200 भारतीय नागरिकों के निर्वासन ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया
कांग्रेस ने गुरुवार स्थगन प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस दिया, जिसमें अमेरिका से भारतीयों को निर्वासित करने के श्अमानवीयश् तरीके पर चर्चा की मांग की गई. इस बीच, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, विपक्षी नेताओं ने मंगलवार (4 फरवरी, 2025) को कहा कि इसमें आम लोगों से संबंधित मुद्दों को संबोधित नहीं किया गया. कांग्रेस के गौरव गोगोई ने अमेरिका द्वारा 100 से अधिक भारतीयों को निर्वासित करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया. प्रस्ताव में कहा गया कि इस सदन को हमारे लोगों के साथ और अधिक अमानवीय व्यवहार को रोकने तथा देश और विदेश में प्रत्येक भारतीय की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
