Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर बनी है भाजपा सरकारः ज्योतिरादित्य सिंधिया - Nand Kesari || Top News || Latest News

कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर बनी है भाजपा सरकारः ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर। आज अगर मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तो उसके पीछे केवल दो शक्तियां हैं। पहली शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी शक्ति हमारे परिवार का एक-एक सदस्य जो योद्धा के रूप में जमीन स्तर पर कार्य करता है। आज अगर भाजपा का झंडा तीनों राज्यों में फहरा रहा है, यह कोई भाजपा का झंडा नहीं है, भारत माता का झंडा है, एकात्म मानववाद का झंडा है, अंत्योदय का झंडा है। जिन मूल्य व सिद्धांतों के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया, जिन मूल व सिद्धांतों के लिए राजमाता, अटलजी व भाजपा के ऐसे एक-एक महान हस्तियों ने अपना एक-एक नस और एक-एक रोम समर्पित कर दिया। यह उन मूल्य व सिद्धांतों का झंडा है। यह बात बात शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला कार्यालय मुखर्जी आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आधुनिक काल में भी हम सबको हमारे राजनीतिक दल विचारधारा व हुसूलों को अपना कर प्रचंड जन सेवा के रास्ते पर प्रचंड तरीके से आगे अग्रसर होना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भी पहली बार किसी राजनीतिक दल को तीसरी बार जनता ने हमारे प्रधानमंत्री को मौका दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में मध्य प्रदेश में 29 के 29 सीट जीत कर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो हमारी पार्टी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षर में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी विपक्ष कह रही थी कि भाजपा की सरकार नहीं आएगी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमता का कार्यकर्ताओं की मेहनत ने कमल करके दिखा दिया की तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता सेना का सेनापति है और मंडल अध्यक्ष किलेदार है। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के बाद अब समर्पण पर्व शुरू हो रहा है, कार्यकर्ताओं ने इतने कम समय में 40 लाख रुपए समर्पण निधि के रूप में एकत्रित की है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रिय रूप से काम करना होगा। इसके अलावा, क्षेत्रीय विकास और समाज की भलाई के लिए पार्टी के कार्यक्रमों को समय-समय पर करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से ही समर्पण निधि एकत्रित करने में सफलता मिलेगी। उन्होंने आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए और सभी मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş