Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - Nand Kesari || Top News || Latest News

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

ग्वालियर । जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जिलेवासियों एवं सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मंत्री सिलावट ने कहा कि स्वतंत्रता के पावन अवसर पर हम अपने उन अमर शहीदों एवं देशभक्तों को याद करें, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया। मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में पानी की हर बूंद का संरक्षण और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेज गति से बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश वासियों से आह्वान किया है कि आज के पावन दिन देश की एकता और अखंडता के साथ ही देश एवं प्रदेश के विकास में अपना हर संभव योगदान देने का संकल्प लें। जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *