Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
निगम कार्यालय पर महापौर शोभा सिकरवार ने ध्वजारोहण किया - Nand Kesari || Top News || Latest News

निगम कार्यालय पर महापौर शोभा सिकरवार ने ध्वजारोहण किया

ग्वालियर। नगर निगम महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है। भारत की स्वतंत्रता की यात्रा अपार बलिदान साहस और एकता से भरी हुई है।
टाउन हॉल पर हुआ ध्वजारोहण
नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों एवं टाउन हॉल महाराज बाडा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस शुभकानाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *