Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नये जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये,ग्वालियर शहर में सुरेंद्र यादव,गुुना से जयवर्धन सिंह बने - Nand Kesari || Top News || Latest News

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नये जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये,ग्वालियर शहर में सुरेंद्र यादव,गुुना से जयवर्धन सिंह बने

कांग्रेस ने संगठनात्मक 71 जिलों में कांग्रेस अध्यक्षों की सूची की जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आखिरकार तय समय से जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है. महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये सूची जारी की है. गुना जिले में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है वहीं डिंडौरी में पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम जिलाध्यक्ष चुने गए हैं. इसी तरह से राजगढ़ में पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया हैं।राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के फार्मूले के तहत इस बार जिलाध्यक्षों का चुनाव किया गया है ये सूची 68 अॉब्जर्वर ने मिलकर तैयार की है।
गुना में जयवर्धन तो राजगढ में प्रियव्रत सिंह होंगे पॉवर सेंटर
कांग्रेस ने संगठनात्मक 71 जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है. इनमें प्रमुख रूप से भोपाल में प्रवीण सक्सेना, डिंडौरी में ओमकार सिंह मरकाम, गुना में जयवर्धन सिंह, ग्वालियर शहर में सुरेन्द्र यादव, इंदौर में चिंटू चैकसे, जबलपुर में सौरभ नति शर्मा, खंडवा में प्रतिभा रघुवंशी, मंडला मे डॉ. अशोक मर्सकोले, मुरैना में गजेन्द्र जाटव, नरसिंहपुर मे सुनीता पटेल, नीमच में तरुण बाहेती, पन्ना में अनीस खान, रायसेन में देवन्द्र पटेल, राजगढ मे प्रियव्रत सिंह, उज्जैन ग्रामीण में विधायक महेश परमार, विदिशा में मोहित रघुवंशी के नाम प्रमुख हैं.
कांग्रेस के ये जिलाध्यक्ष ऐसे बनेंगे पॉवर सेंटर
असल मे कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा करने के लिए राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान में फार्मूला ये बनाया गया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अब पॉवर सेंटर होंगे. हाईकमान तक सीधा संवाद जिलाध्यक्ष ही करेंगे और विधानसभा से लेकर लोकसभा तक हर चुनाव में इन जिलाध्यक्षों की राय महत्वपूर्ण होगी.
अॉब्जर्वर ने किया वन टू वन..ऐसे तैयार हुए नाम
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में ये कहा गया है कि ये नियुक्तियां पार्टी के संगठन सृजन अभियान का हिस्सा हैं. जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अॉब्जर्वर ने हर जिले में समीक्षा की, वहां पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली. उसके बाद रिपोर्ट पेश की. इस रिपोर्ट के साथ एक-एक अॉब्जर्वर से वन टू वन चर्चा भी की गई थी. इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद किया गया.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट
असल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिला अध्यक्षों के पैनल बनाने के लिए केन्द्र और राज्य दोनों तरफ से दो-दो अॉब्जर्वर्स की टीम जिलो में भेजी गई थी. 68 अॉब्जर्वर ने मिलकर ये सूची तैयार की है.
जून में दी जा चुकी थी रिपोर्ट, तय समय पर नाम आए
केन्द्र से जो पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश आए थे उन्होने प्रदेश के 60 संगठन वाले जिलों के सर्वे की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को जून में भेज दी थी. पहले चरण के बाद दूसरे चरण में संवाद करके रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया था. इन रिपोर्ट्स के जरिए जिलाध्यक्षों के पांच-पांच नामों के पैनल तैयार किए थे. अभी जो सूची जारी हुई है उसमें इन्हीं में फाईनल हुआ एक नाम है।
नये जिलाध्यक्षों की सूची इस प्रकार हैः-
भिंड शहर – धर्मेन्द्र भदौरिया, भोपाल शहर – प्रवीण सक्सेना- बुरहानपुर शहर – हर्ष टैंक रिंक, ूदेवास शहर – प्रयास गौतम,ग्वालियर शहर – सुरेन्द्र यादव,इंदौर शहर – चिन्टू चैकस,ेजबलपुर शहर – सौरभ नटी शर्मा, कटनी शहर- अमित कुमार शुक्ला, खण्डवा शहर – सु प्रतिभा रघुवंशी, मुरैना शहर – गजेन्द्र जाटव, रतलाम शहर – शंतीलाल वर्मा,रीवा शहर – अशोक पटेल, सागर शहर – महेश जाटव,सतना शहर – आरिफ इकबाल सिद्दीकी, सिंगरौली शहर – प्रवीण सिंह चैहान, उज्जैन शहर – मुकेश भाटी
ग्रामीण (त्नतंस) जिला कांग्रेस अध्यक्ष
आगर-मालवा – श्रीमती विजयलक्ष्मी तनवर ,अलीराजपुर – मुकेश पटेल, अनूपपुर – श्याम कुमार गुड्डू, अशोकनगर (शहर व ग्रामीण संयुक्त) – राजेन्द्र कुशवाहा, बालाघाट – संजय उइके,बड़वानी – ननेश चैधरी,बैतूल – निलय विनोद डागा, भिंड ग्रामीण – रामशीष बघेल, भोपाल ग्रामीण – अनोखी मन सिंह पटेल, बुरहानपुर ग्रामीण- रवीन्द्र महाजन, छतरपुर – गगन यादव ,छिन्दवाड़ा – विश्वनाथ ओखटे,दमोह – मनक पटेल,दतिया – अशोक डांगी ,देवास ग्रामीण – मनीष चैधरी ,धार – स्वतंत्र जोशी, डिण्डोरी – ओमकार सिंह मरकाम ,गुना – जयवर्धन सिंह, ग्वालियर ग्रामीण- प्रभुदयाल जोहरे ,हरदा – मोहन साई ,इंदौर ग्रामीण – विपिन वानखेड़े , जबलपुर ग्रामीण – संजय यादव ,झाबुआ – प्रकाश रांका, कटनी ग्रामीण- कुंवर सौरभ सिंह ,खण्डवा ग्रामीण – उत्तम पाल सिंह पुर्नी, खरगोन – रवि नाइक ,मैहर – धर्मेश घई , मण्डला – डॉ. अशोक मर्सकोले, मंदसौर – महेन्द्र सिंह गुर्जर ,मऊगंज – हीरालाल कोल , मुरैना ग्रामीण – मधुराज तोमर , नर्मदापुरम् – शिवकांत पाण्डेय , नरसिंहपुर – श्रीमती सुनीता पटेल ,नीमच – तरुण बेहेती , निवाड़ी – राजेश यादव ,पांढुर्णा – जतन उइके, पन्ना – अनीस खान, रायसेन – देवेंद्र पटेल , राजगढ़ – प्रियव्रत सिंह ,रतलाम ग्रामीण – हर्षविजय गेहलोत, रीवा ग्रामीण – राजेन्द्र शर्मा ,सागर ग्रामीण – भूपेन्द्र सिंह मोहासा , सतना ग्रामीण – सिद्धार्थ कुशवाहा , सीहोर – राजीव गुजराती , सिवनी – नरेश मरावी , शहडोल – अजय अवस्थी ,शाजापुर – नरेश्वर प्रताप सिंह ,श्योपुर – मंगीलाल बैरवा फौजी ,शिवपुरी – मोहित अग्रवाल , सीधी- ज्ञान प्रताप सिंह , सिंगरौली ग्रामीण – श्रीमती सरस्वती सिंह मरकाम ,टीकमगढ़ – नवीन साहू , उज्जैन ग्रामीण – महेश परमार , उमरिया – इंजी विजय कुमार कोल ,विदिशा – मोहित रघुवंशी
कांग्रेस ने 18 जिला अध्यक्षों को किया रिपीट
बड़वानी से नानेश चैधरी, खरगोन से रवि नाईक, झाबुआ से प्रकाश रांका, शाजापुर से नरेश्वर प्रताप सिंह, उज्जैन शहर से मुकेश भाटी, विदिशा से मोहित रघुवंशी, सीहोर से राजीव गुजराती, भोपाल शहर से प्रवीन सक्सेना, भोपाल ग्रामीण से अनोखी पटेल, छिंदवाड़ा से विश्वनाथ औटेकर, बालाघाट से संजय उईके, जबलपुर शहर से सौरभ शर्मा, सीधी से ज्ञान प्रताप सिंह, मैहर से धर्मेश धई, रीवा ग्रामीण से राजेंद्र शर्मा, टीकमगढ़ से नवीन साहू, अशोकनगर से राजेन्द्र कुशवाहा, मुरैना ग्रामीण से मधुराज तोमर को फिर मौका दिया गया है.
चार महिलाओं को जिला अध्यक्ष का मौका
इसके अलावा, नरसिंहपुर से सुनीता पटेल आगर-मालवा से विजयलक्ष्मी तंवर, खंडवा शहर में प्रतिभा रघुवंशी, सिंगरौली ग्रामीण में सरस्वती सिंह मरकाम को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *