ग्वालियर। पूर्व सैनिक समाज कल्याण जांबांज संगठन ग्वालियर चंबल संभाग के नवीन अध्यक्ष का मनोनयन 29 अगस्त 2025 को किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुये अध्यक्ष भारत सिंह भदौरिया ने कहा है कि संगठन के सभी सदस्य अवगत हो कि सिंतंबर 2025 के पूर्व वर्तमान संगठन कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। प्रस्तावित चुनाव को संगठन फाउण्डेशन मेंबर्स , कार्याकारिणी सदस्यों और मंडलों के अध्यक्षों के द्वारा सम्पन्न किया जायेगा। आप सभी से मनोनयन के समय उपसिथत रहने की अपील है।
पूर्व सैनिक समाज कल्याण जांबांज संगठन के नये अध्यक्ष का मनोनयन 29 अगस्त को
