Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये सागरताल के सामने किये जा रहे हैं प्रबंध - Nand Kesari || Top News || Latest News

प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये सागरताल के सामने किये जा रहे हैं प्रबंध

– कलेक्टर, एसएसपी एवं नगर निगम आयुक्त ने लिया जायजा
ग्वालियर । भगवान श्रीगणेश की बड़ी व छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा ग्वालियर शहर में सागरताल के सामने वैकल्पिक जलाशय तैयार कराए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं निगम आयुक्त संघ प्रिय ने संबंधित अधिकारियों के साथ मंगलवार को अस्थायी जलाशयों का जायजा लिया। सागरताल के सामने बनाए गए अस्थायी जलाशयों में बड़ी प्रतिमाओं एवं छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। छोटी आकार की श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए हर साल की तरह कटोरा ताल के कोने पर भी एक छोटा कुंड तैयार किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंतिम रूप दें कि श्रद्धालुजन सुविधाजनक तरीके से और धार्मिक विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकें। कलेक्टर एवं एसएसपी ने कहा विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि सागरताल के सामने की मुख्य सड़क से वैकल्पिक जलाशय तक पर्याप्त चौड़ाई में बड़ी एवं छोटी प्रतिमाओं को ले जाने के लिये गिट्टीयुक्त अलग-अलग पहुंचमार्ग तैयार कराएँ। पहुँचमार्ग से लेकर विसर्जन स्थल तक पुख्ता बेरीकेटिंग भी कराई जाए। विसर्जन स्थल पर प्रतिमाओं की पूजा करने के लिये मजबूत प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। साथ ही कहा अस्थायी जलाशय सहित सम्पूर्ण पहुँच मार्ग पर रोशनी, माइक व टेंट की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए। वैकल्पिक जलाशय के पास पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय व पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। विसर्जन सम्पन्न होने तक निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये भी कहा।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने शहर भर से आने वाली बड़ी और छोटी प्रतिमाओं के मुख्य सड़क मार्गों सहित इन्हें जोड़ने वाली अन्य सड़कों की मरम्मत अभियान बतौर भरवाए जाएँ। साथ ही सभी सड़कों पर स्ट्रीट लाइट चालू हालत में रहें। इन सभी सड़क मार्गों के ऊपर होकर गुजर रहे तार व्यवस्थित कराएँ, जिससे वाहनों से मूर्तियाँ सुगमता के साथ सागरताल के समीप स्थित अस्थायी जलाशय तक पहुँच सकें। चलित जलाशय स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा के लिये हैल्थ काउण्टर लगाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अस्थायी जलाशय पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व मूर्तियों को धार्मिक भावनाओं के अनुरूप विसर्जित कराने के लिये संयुक्त दल गठित करने के निर्देश भी दिए। इन दल में नगर निगम, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रबंधन) व पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को शामिल करें। चलित जलाशय के निरीक्षण के बाद कलेक्टर, एसएसपी एवं नगर निगम आयुक्त ने सागरताल-बहोड़ापुर रोड का जायजा भी लिया। उन्होंने बहोड़ापुर रोड सहित गणेश प्रतिमा विसर्जन से संबंधित अन्य मार्गों पर अभियान बतौर पेचवर्क कराकर मार्गों को सुगम बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप कुमार शर्मा व लोक निर्माण, विद्युत वितरण कंपनी तथा नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet