Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
स्व राजपाल दददा स्मृति जूनियर फुटबाल स्पर्धाः एमिटी और रामश्री अगले चक्र में - Nand Kesari || Top News || Latest News

स्व राजपाल दददा स्मृति जूनियर फुटबाल स्पर्धाः एमिटी और रामश्री अगले चक्र में

ग्वालियर। स्व राजपाल सिंह चौहान दददा स्मृति जूनियर फुटबाल स्पर्धा में आज मंगलवार को पहला मैच आईटीएम ग्लोबल स्कूल व एमिटी स्कूल के बीच खेला गया। मैच के उत्तरार्ध में पहले एमिटी स्कूल के आर्यन एवं विकृंत ने एक-एक गोल किया। लेकिन आईटीएम ने पलटवार करते हुये स्कोर को बराबर किया।
इसके उपरांत पेनल्टी शूट में एमिटी स्कूल ने 4-2 का स्कोर कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच के प्रारंभ में जनरल सेकेट्री स्टेट कैरम एसोसियेशन काशीराम एवं सहायक खेल अधिकारी नगर निगम अयोध्याशरण शर्मा द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनायें दी। मंगलवार का दूसरा मैच सेंट बियानी स्कूल और रामश्री स्कूल के बीच खेला गया। मैच के पूर्व में जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण विभाग जोसेफ बक्सला एवं शिववीर सिंह भदौरिया सचिव ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसियेशन ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। मैच के पहले हाफ में रामश्री स्कूल के किन्शुक ने गोल कर अपनी टीम को बढत दिलाई। वहीं द्वितीय हाफ में माहिल हुसैन और किन्शुक ने तीसरा गोल कर अपनी टीम को अगले चक्र में पहंुचाया। मैच के रैफरी दीपक अहोलिया, श्याम यादव , हर्ष राजावत तथा विवेक ने मैचों का सफल संचालन किया। कल बुधवार तीन सितंबर को सेंट पाल स्कूल एवं ग्वालियर ग्लोरी स्कूल तथा दूसरा मैच डीपीए तथा एपीएल के बीच क्वार्टर फायनल खेले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *