लॉयंस क्लब ग्वालियर दिशा ने पीएम मोदी के जन्म दिन पर पूर्वजों के नाम पर वृक्षारोपण किया
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर दिशा द्वारा बुधवार 17 सिंतंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर अपने पूर्वजों के नाम गोविंदपुरी सडक मांर्ग के मध्य स्थित डिवाडर पर 101 पेडों को ट्री गार्ड लगाकर एक अनूठे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन को भव्यता देने वास्ते मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ग्वालियर दिशा प्रसिंडेंट मुकेश बिरोनिया ने की। जबकि विशिष्ट अतिथियों में डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सुधीर वाजपेयी,पूर्व प्रांत पाल नितिन मांगलिक, नगर निगम एडिशन कमिश्नर विजय राज, रीजन चेयर पर्सन, सुमन मदान तथा जोन चेयर पर्सन रजनी अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराज यादव, अनिल त्रिपाठी मंच पर विराजमान थे।
कार्यक्रम का शुभांरभ लॉयन मनीष बांदिल द्वारा क्लब की पंरपरा के अनुसार राष्ट्रीय गीत से हुआ। इसके बाद स्वागत भाषण का वाचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिशा प्रसिंडेंट लॉयन मुकेश बिरोनिया द्वारा किया गया। तदुपरांत क्लब द्वारा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नरेंद्र सिंह तोमर का भारी भरकम पुष्पमाला व अंग वस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसी श्रृंखला में मंचासीन विशिष्ट अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
अगले क्रम में कार्यक्रम के संयोजक डॉ रजनीश नीखरा ने मंचासीन मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। वहीं क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन जुबेर रहमान ने क्लब द्वारा किये गए कार्याें की जानकारियांें से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लॉयन सुधीर वाजपेयी ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण के लिये तथा समाज दोनों के लिये अत्यंत उपयोगी है।
इसके बाद मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिन की शुभकामनांए दी और लायंस क्लब द्वारा किये जा रहे कार्याें को समाज के लिए प्रेरणास्पद बताते हुए जमकर सराहना की। श्री तोमर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प की बात करते हुये शौचालय, स्वच्छता और जनधन बैंक खातों की उपयोगिता को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत मुद्रा योजना तथा कैश-लैश ट्रांजिक्शन से दुनियां में ताकतवर देश के रूप में सुमार हुआ। श्री तोमर ने कहा कि क्लीन ग्वालियर,ग्रीन ग्वालियर जैसे सफल आयोजन हर रोज देश के विकास में एक एक ईंट गढ़ने के समान है।
कार्यक्रम में क्लब द्वारा अतिथियों को स्मृति स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। इसी क्रम में मुख्यअतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों को उल्लेखनीय योगदान के लिये सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए सौगात अपार्टमेंट के दुकानदारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लॉयन नवीन उपाध्याय ने किया। आभार व्यक्त सचिव मामोहन कौर सिद्धू ने किया। इसके बाद वृक्षारोपण की श्रंृखला में मुख्यअतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने सर्वप्रथम पीएम मोदी की दिवंगत मातृश्री स्व. हीराबेन की स्मृति में ट्री गार्ड के साथ पौधरोपण किया। इसी क्रम में श्री तोमर ने भी अपनी माता जी की स्मृति में पौधरोपण किया। क्लब के सभी सदस्यों ने अपने पूर्वजों के नाम पर पौधरोपण किया और सैल्फी ली।
इस मौके पर दिशा क्लब के सदस्यों,पदाधिकारियों के अलावा अन्य क्लबों के पदाधिकारी,वैश्य समाज के लोग, भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक दुकानदार व बडी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
कैश लैश ट्रांजिक्शन से भारत,दुनिया में ताकतवर के रूप में सुमार हुआ: नरेंद्र सिंह तोमर
