Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल,गुरुवार,18 सितंबर, 2025 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल,गुरुवार,18 सितंबर, 2025

आज का पंचांग: 18 सितंबर, 2025 गुरुवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए. आज गुरु पुष्य योग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है।
आध्यात्म के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कर्क राशि में 3रू20 से 16रू40 तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता बृहस्पति और नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं. किसी भी शुभ कार्य के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र माना जाता है. खेलकूद, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों को मिलने, कुछ सामान खरीदने और बेचने, आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ, सजावट, ललित कलाओं को सीखने के लिए यह एक अच्छा नक्षत्र है।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 14ः05 से 15ः37 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल
मेष- आपका आज का दिन मानसिक चिंता से भरा रहेगा. आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह सकते हैं. कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. वाणी पर संयम नहीं रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है. माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. स्थायी संपत्ति से संबंधित चर्चा को आज टालें. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. प्रेम जीवन में साथी की बात का बुरा भी आपको लग सकता है।
वृषभ- आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे. आपके उत्साह में वृद्धि होगी. मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा. आज अपनी कल्पनाशक्ति से कोई अच्छा काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं. पारिवारिक विषयों में रुचि लेंगे. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. आर्थिक उन्नति की ओर अधिक ध्यान देंगे. रुचिकर भोजन भी मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है।
मिथुन- आज आपको काम में सफलता मिलेगी, परंतु इसमें विलंब हो सकता है. प्रयत्न जारी रखें. आपकी आर्थिक योजनाओं में थोड़े विघ्न आएंगे लेकिन बाद में सारे काम आसानी से बन जाएंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम है।
कर्क- आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे. परिजन, मित्र तथा सगे- संबंधी इसमें सहभागी बनेंगे. किसी से उपहार मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. आनंददायक प्रवास होगा. धन लाभ होगा. दांपत्यजीवन में घनिष्ठता का अनुभव करेंगे।
सिंह- आप अत्यधिक चिंता के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ अनुभव करेंगे. गलत दलील और वाद-विवाद से मुश्किल हो सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें. वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है. आय की अपेक्षा धन खर्च अधिक होगा. गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें. आज कार्यस्थल पर आपके काम में विलंब हो सकता है।
कन्या- आज लाभ का दिन है. व्यापार में विकास के साथ- साथ आय भी बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति होगी. पत्नी, पुत्र और बुजुर्गों से लाभ होगा. मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला- परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में आय वृद्धि के योग बन रहे हैं. मां से आर्थिक लाभ होगा. गृह सजावट का काम हाथ में लेंगे. ऑफिस में उच्च पदाधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. काम करने का उत्साह बढ़ेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक है. हालांकि नए रिश्तों को लेकर आज ज्यादा उत्साहित नहीं रहें।
वृश्चिक- आज सभी विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा. थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में किसी बात की चिंता हो सकती है. नौकरी और व्यवसाय में विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें. विदेश जाने के इच्छुक लोग आज से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं. विदेश में बसनेवाले निकटस्थ संबंधियों के समाचार मिलेंगे. संतान के संबंध में चिंता होगी।
धनु- आज का दिन नए काम करने के लिए अच्छा नहीं है. सर्दी, खांसी या पेट की तकलीफ हो सकती है. किसी भी तरह का ऑपरेशन कराने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. आपके मन में चिंता और बेचौनी रह सकती है. अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है. आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी. बोलने में सावधानी रखें. कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद रहेगा।
मकर- आज आप कुछ इमोशनल रहेंगे. फिर भी आप परिजनों और मित्रों के साथ खुशी से अपना दिन व्यतीत करेंगे. तन औप मन में ताजगी और प्रसन्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. दलाली, ब्याज और कमिशन से आपकी आय में वृद्धि होगी. भागीदारी में लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यात्रा की संभावना है. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह आपको दी जाती है।
कुंभ- आज किए गए काम में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी. परिवार में मेल-जोल बना रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आज व्यापारी भी नए ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. व्यापार बढ़ाने की किसी नई योजना पर कार्य कर सकेंगे. नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा. जरूरी काम में धन खर्च होगा. विरोधियों की पराजय होगी.
मीन- आज आपकी कल्पनाशक्ति में बहुत निखार आएगा. आप साहित्यसृजन कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. आपके स्वभाव में प्रेम की मात्रा अधिक होगी. पेट की तकलीफ और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. आपको अपना मन स्थिर रखना पड़ेगा. प्रेमीजनों के लिए भी अच्छा समय है. जीवनसाथी के साथ भी विचारों का मतभेद दूर हो सकेगा. आज कुछ नया करने के बार में विचार कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş