Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित था: मंत्री नारायण सिंह कुशवाह - Nand Kesari || Top News || Latest News

दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित था: मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर दीनदयाल नगर गेट स्थित प्रतिमा पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाकर पौधारोपण किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और जन-जन के उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने से सरकार वंचित वर्गों तक विकास की दिशा में काम कर रही है। भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात वृक्षारोपण किया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं भाजपा नेताओं ने पास ही के एक मंदिर को भी स्वच्छ करने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्रीद्वय विनय जैन विनोद शर्मा, कनवर मंगलानी, रामेश्वर भदौरिया, धर्मेंद्र तोमर, बिरजू शिवहरे, रेशु राजावत, सतीश बोहरे, गिर्राज व्यास, राजू सेंगर, जबरसिंह यादव, कौशलेंद्र राजावत, गिर्राज कंसाना, रेखा त्रिपाठी पार्षद, सुशील वर्मा, राकेश खुरासिया, राघवेन्द्र कुशवाह, सुशील मोदी, भारत शाक्य, ज्योति पाठक, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गौरव वाजपेई, कुलदीप चतुर्वेदी, विपिन बिहारी, हेमंत चौपड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet