Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी – डॉ. सुनील राठौर - Nand Kesari || Top News || Latest News

फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी – डॉ. सुनील राठौर

जेआईपीएसआर महाविद्यालय में मना ‘‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’’
ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साईसेंज एण्ड रिसर्च में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस बडे गर्मजोशी पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा फर्मा क्वीज प्रतियोगिता, ओरल (पीपीटी) प्रेजेन्टेशन, पोस्टर प्रेजेन्टेशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जजमेंट के लिये प्रो. राजेन्द्र चौहान, फोर्मेसी विभाग जीवाजी विश्वविद्यालय एवं डॉ. नीरज मिश्रा, फोर्मेसी विभाग अमेटी विश्वविद्यालय उपस्थित रहें। फार्मा क्वीज प्रतियोगिता में प्रियांशु शर्मा, सोनिया, अभिषेक परिहार, मोहित शर्मा एवं वैष्णवी का ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा। ओरल (पीपीटी) प्रेजेन्टेशन में प्रथम स्थान पर भूमिका साहू बीफार्मा पंचम सेमेस्टर रहीं। पोस्टर प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानसमनी रैकवार, बीफार्मा तृतीय सेमेस्टर रहें। तो वही रंगोली प्रतियोगिता में पुष्पेन्द्र साहू, अंकुश साहू, ममतेन्द्र बीफार्मा तृतीय वर्ष के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि फार्मासिस्ट का काम सरल नहीं है उन्हें धैर्य, करूणा और उच्च मानकों के साथ काम करना होता है ये मुश्किल परिस्थितियों में भी मरीजों का ध्यान रखते है और निरन्तर अपनी सेवाएं देते रहते है। आज के दिन हम सभी फार्मासिस्टों को उनके अथक प्रयासों, ज्ञान और समर्पण के लिए धन्यवाद देते है। साथ ही यह भी बताा कि आपके सीनियर्स ने महाविद्यालय में प्रतिदिन कक्षाऐं ग्रहण की है जिसका फल आपके सामने है कि बह आज बड़ी – बड़ी कम्पनीज में अच्छे पद पर है। मैं चाहता हूॅ कि आप लोग भी इसी तरह मेहनत करके अपने महाविद्यालय व अपने माता पिता का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस मौके पर संस्थान की चेयपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, प्राचार्य सहित समस्त स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet