Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, गुरुवार 02 अक्टूबर, 2025 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, गुरुवार 02 अक्टूबर, 2025

आज का पंचांग: आज के दिन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है. आज विजयदशमी है. आज मशहूर मैसूर दसरा भी है।
आज स्थायी सफलता वाले कार्य करें
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 26ः40 से लेकर मकर राशि में 10ः00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है, और इसके देवता विश्वदेव हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, कर्मकांड, राज्याभिषेक, भूमि खरीदना, मेधावी कर्म, बीज बोना, देवताओं की पूजा, मंदिर का निर्माण, विवाह या स्थायी सफलता चाहने वाले कोई भी काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 13ः58 से 15ः27 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल
मेष- आपका दिन औसत फलदायी है. परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर की सजावट में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी. ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडेगी. काम का भार बढ़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा. माता से लाभ होने की संभावना है.
वृषभ- आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा प्रतीत हो रहा है. वे नई योजनाएं बना सकेंगे. नए बिजनेस में भी आर्थिक लाभ की संभावना है. विदेश में रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत होने से आनंद का अनुभव करेंगे. आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. आप किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे. अत्यधिक काम के कारण आप थकान महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे.
मिथुन- नकारात्मक विचारों से आज आप दूर रहें. नए काम की शुरुआत आज बिल्कुल ना करें. गुस्से की भावना को संयम में नहीं रखेंगे, वाद-विवाद बड़े झगड़ों का रूप ले सकता है. खर्च अधिक होगा. धन की कमी महसूस हो सकती है. नेगेटिव विचारों से दूर रहें. आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस करेंगे. प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अच्छा है. विद्यार्थियों को अपना असाइनमेंट पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी।
कर्क- आज का दिन दोस्तों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे. मनोरंजक प्रवृत्तियों में आपका ध्यान ज्यादा होगा. व्यापार में भी लाभ होने की संभावना अधिक है. भागीदारों से भी लाभ होगा. छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन हो सकता है. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा. प्रेम जीवन के लिए समय अच्छा है. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम फलदायक है. आपको बाहर खाने-पीने से बचना चाहिए.
सिंह- मानसिक चिंता से मन व्यथित रहेगा. शंका और उदासी भी मन पर छाई रहेगी, इसलिए आज मन भारी रहेगा. किसी कारणवश दैनिक कामों में विघ्न आ सकते हैं. व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा. अधिकारियों से विवाद ना करें. श्रमपूर्वक किए गए काम का परिणाम उचित नहीं मिलने से मन पर निराशा छायी रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपका मतभेद भी हो सकता है।
कन्या- आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. संतान के विषय में भी आपको चिंता बनी रहेगी. निवेश करने से पहले आपको कई बार सोचना होगा. मन में खिन्नता का अनुभव होगा. आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरना आपके लिए हितकारी रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. दोपहर के बाद कार्यस्थल पर आपके लिए अच्छा समय रहेगा. सहकर्मी आपके काम में मदद करेंगे.
तुला- आज आप शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी. स्थायी संपत्ति से संबंधित कामों में सावधानी बरतें. कहीं घूमने जाने की योजना को आज हर संभव टालने का प्रयास करें. पारिवारिक वातावरण में कलह हो सकता है. सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है. विवाद टालें. हो सके तो आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें.
वृश्चिक- कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है. नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा. विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा. कोई छोटी यात्रा होगी. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आपके लिए समय लाभ का है. विद्यार्थियों का मन भी आज पढ़ाई में लगेगा.
धनु- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा. परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा. आज आपके व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. व्यर्थ धन खर्च और कार्यभार आपके मन को चितिंत रखेंगे. कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. हो सकता है आपको आज अपना टारगेट पूरा करने में दूसरों से मदद लेने की जरूरत पड़ जाएं.
मकर- आज दिन की शुरुआत ईश्वर स्मरण से होने से मन प्रफुल्लित रहेगा. पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होगा. नौकरी और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा. आपके काम से अधिकारी संतुष्ट होंगे. आपके काम आज सरलता से पूरे होंगे. आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सकेंगे. मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी. शारीरिक कष्ट दूर होंगे. हालांकि फिर भी आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.
कुंभ- आज किसी का पक्ष ना लें. पैसे के लेन-देन से परहेज करें. खर्च में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें. किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा. क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा. ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठे. दुर्घटना होने का भय रहेगा. आपको वाहन आदि का उपयोग बेहद ध्यान से करना चाहिए. प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन औसत फलदायी है।
मीन- आज आपके लिए लाभदायक दिन है. नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. बुजुर्ग का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा. नए मित्र बनेंगे. इनसे मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी. मांगलिक अवसरों पर जाना होगा. मित्रों के साथ किसी पर्यटनस्थल की सैर कर सकते हैं. संतान और पत्नी से शुभ समाचार मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş