Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर में निगम के स्वास्थ्य अधीक्षक को 25 हजार की रिश्वत लेते दबोचा - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर में निगम के स्वास्थ्य अधीक्षक को 25 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय अधीक्षक राजेश सक्सैना को 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है। यह राशि स्वास्थ्य अधीक्षक ने वार्ड 58 जोन 13 की सफाई संरक्षक से मांगी थी। आवेदिका ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन लाल शर्मा को की। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर स्वास्थ्य विभाग अधीक्षक पर ट्रेप की कार्रवाई की।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन लाल शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम ग्वालियर के स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय अधीक्षक राजेश सक्सैना को 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वार्ड 58 जोन 13 की सफाई संरक्षक श्रीमती वर्षा पत्नी आशु घेंघट ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को आवेदन किया कि पिता की मृत्यु उपरांत अनुकंपा नियुक्ति दिलाने एवं मृत्यु उपरांत देयकों के भुगतान एवज में 100000 की मांग की गई। जिसको लेकर प्रभारी कार्यालय अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग नगर निगम राजेश सक्सेना द्वारा किस्तों में रिश्वत राशि मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। बुधवार को वर्षा से रिश्वत राशि किस्तों में लेना तय हुआ। जैसे ही बुधवार को वर्षा घेंघट ने रिश्वत की राशि 25 हजार रुपए कार्यालय अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग नगर निगम में स्वास्थ्य अधीक्षक राजेश सक्सैना को दी तो लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही कर रही है। ट्रेप टीम में निरीक्षक केपीएस बैन, निरीक्षक श्रीमती अंजलि शर्मा, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा, मनोज कुशवाह, आरक्षकगण राजेन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह, विनोद शाक्य, सुनील राजपूत, रवि सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel