Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
द सिंधिया स्कूल फोर्ट का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह 13 से,सीडीएस जनरल अनिल चौहान आयेंगे - Nand Kesari || Top News || Latest News

द सिंधिया स्कूल फोर्ट का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह 13 से,सीडीएस जनरल अनिल चौहान आयेंगे

ग्वालियर। द सिंधिया स्कूल फोर्ट का 128 वां स्थापना दिवस 13 एवं 14 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने के लिये चीफ आफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस जनरल अनिल चौहान आयेंगे।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को द सिंधिया स्कूल फोर्ट के प्राचार्य अजय सिंह, उप प्राचार्य श्रीमती स्मिता चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने बताया कि सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस में दो दिनों में अनेक नये प्रयोग दिखाई देंगे। वहीं समाज सेवा के लिये चुने गये गांव सौंसा से सेना और पुलिस में सेवा दे रहे पांच लोग भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के एलुमिनाई भी विशेश रूप से मौजूद रहेंगे। उन्हांने बताया कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान 13 की शाम को लगभग पांच बजे स्कूल पहुंचेंगे। वह स्कूल के निदेशक एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ में रहेंगे। स्कूल के विशेष कार्यक्रम में स्कूल का बैंड का परफोरमेंस रहेगा। सिंधिया स्कूल का बैंड कर्तव्य पथ पर भी अपनी प्रस्तुति दे चुका है। इसके बाद मुख्य अतिथि जनरल अनिल चौहान माधव अवार्ड ओल्ड बायस को भेंट करंगे। वहीं अन्य अवार्ड भी विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी छात्रों को देंगे।
स्थापना दिवस के दूसरे दिन 14 अक्टूबर को ओल्ड बायस एसोसियेशन का क्रिकेट मैच उनकी एजीएम रहेगी। वहीं अन्य कार्यक्रमों के साथ इंम्पीरियल होटल में निजामी बंधुओं द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसमें लगभग 25 वर्ष पूरे करने वाले और 10 वर्ष पूर्व के छात्र जिनकी संख्या 250 होगी भाग लेंगे। इन समारोह में मुख्य अतिथि महाआर्यमन सिंधिया होंगे।
इस अवसर पर समाज सेवी गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि सिंधिया स्कूल के छात्रों द्वारा कपडे का थैला बनाकर बांटने की पहल की जा रही है जिससे पूरा क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त हो सके। इसके तहत विगत दिवस सिंधिया स्कूल के स्टाफ ने उरवाई गेट के पास कपडे के थैले बांटे भी है इसे मिलाकर लगभग 15 हजार थैले वह बांट चुके है उनका लक्ष्य एक करोड थैले बांटने का है जिससे आम जनता प्लास्टिक की जगह कपडा का थैला लेकर बाजार जाये और प्लास्टिक मुक्त समाज बन सके।
प्राचार्य अजय सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को देश भर से निजी स्कूलों के 15 बैंड का परफोरमेंस होगा। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş