Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे अमित शाह, बस्तर के सुरक्षा और विकास पर फोकस, कांग्रेस ने बोला हमला - Nand Kesari || Top News || Latest News

छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे अमित शाह, बस्तर के सुरक्षा और विकास पर फोकस, कांग्रेस ने बोला हमला

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं. गृहमंत्री तीन दिनों तक रायपुर और बस्तर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल मोर्चा, विकास योजनाओं की समीक्षा, आधुनिक पुलिसिंग को मजबूती और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक जैसे कई अहम मुद्दों पर फोकस रहेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर पहुंचने पर सीएम साय ने उनका स्वागत किया है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रायपुर में अमित शाह के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा जांच का मुआयना किया और तैयारियों का जायजा लिया. दूसरी ओर कांग्रेस ने अमित शाह के दौरे पर निशाना साधा है और हमला बोला है.
रायपुर पहुंचे अमित शाह, सीएम साय ने किया स्वागत
गृहमंत्री अमित शाह विशेष विमान से रायपुर पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया. सीएम साय ने इससे जुड़ा पोस्ट भी जारी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल एवं माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर राजनीति
केंद्र सरकार के सतत सहयोग से छत्तीसगढ़ निरंतर शांति, सुशासन और विकास के उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है. माननीय गृहमंत्री जी के दृढ़संकल्प, मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से बस्तर आज नक्सलमुक्त होकर प्रगति की नई उड़ान भर रहा है.मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका यह प्रवास प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा सुरक्षित और समृद्ध बस्तर के हमारे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा. छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.
सीएम साय ने बताया दौरे का एजेंडा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह अगले दो दिनों तक बस्तर जगदलपुर सहित कई कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. उन्होंने बताया कि 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.सीएम साय ने बताया कि इस परिषद में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं और इसकी अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम
18 मई की सुबह अमित शाह रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में डायल-112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे.अब तक यह सेवा प्रदेश के 16 जिलों में संचालित हो रही थी, लेकिन अब इसे पूरे छत्तीसगढ़ में विस्तार देने की तैयारी है. सरकार का दावा है कि इससे इमरजेंसी पुलिस सहायता और तेज व प्रभावी होगी.
हर जिले में मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट होगी स्थापित
प्रदेश में अपराध जांच को आधुनिक बनाने के लिए सभी 33 जिलों में मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट शुरू की जा रही हैं. इन यूनिट्स में आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल पर ही शुरुआती जांच संभव होगी.सरकार का मानना है कि इससे अपराध जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और गंभीर मामलों में तेजी से कार्रवाई हो सकेगी.
नेतानार में जन सुविधा केंद्र का होगा उद्घाटन
रायपुर में कार्यक्रम के बाद अमित शाह जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से नेतानार रवाना होंगे. यहां वे जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. बाद में बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी समीक्षा बैठक करेंगे.इस बैठक में बस्तर संभाग में चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा अभियानों और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी.
भाजपा नेताओं से मुलाकात, संस्कृति से जुड़ाव
गृहमंत्री शाम को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वे ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के जरिए वे बस्तर की पारंपरिक कला, जनजातीय संस्कृति और लोक विरासत से रूबरू होंगे.
19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक
दौरे के अंतिम दिन जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी. बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.इस दौरान अंतरराज्यीय समन्वय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, सुरक्षा रणनीति और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.बैठक के बाद अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और फिर दिल्ली रवाना होंगे.
बस्तर की सुरक्षा और विकास पर केंद्र की नजर
अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासकर बस्तर में सुरक्षा और विकास के संतुलन को लेकर केंद्र सरकार की आगामी रणनीति क्या होगी, इस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है.इस दौरे को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने, आधुनिक पुलिसिंग बढ़ाने और बस्तर में विकास की नई दिशा तय करने वाले बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
पीसीसी चीफ दीपक बैज का अमित शाह पर हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस ने करारा प्रहार किया है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि सभी नागरिक वर्क फ्रॉम होम करें और भारत देश में ईंधन बचाएं. इसके बावजूद बस्तर में इस तरह का बैठक गृहमंत्री और चार राज्यों के मुख्यमंत्री कर रहे हैं. जबकि गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के पास वर्चुअल मीटिंग के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री की बात न सुनकर बस्तर दौरा करना यह राजनीतिक प्रोपेगेंडा है. देश में डीजल पेट्रोल की महामारी चल रही है. बस्तर दौर में काफी भीड़ और ईंधन के नुकसान होने की संभावनाएं सबसे अधिक बढ़ गई है.
बस्तर में 2.0 का ब्लूप्रिंट तैयार कर बस्तर विकास के लिए किए जा रहे दावे को गृहमंत्री सार्वजनिक करें. बस्तर के लोगों को बताएं कि किस तरह बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है. माओवाद समाप्ति के बाद क्या बस्तर के युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध होगा और नक्सल मुक्त गांवों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए जारी करने की घोषणा गृहमंत्री करेंगे. बीते वर्ष बस्तर में बाढ़ से नुकसान हुए पुल-पुलिया और सड़कों को क्यों नहीं बनाया गया. गृहमंत्री को बताना चाहिए कि नगरनार स्टील प्लांट निजी हांथो में जाएगी या सरकार के पास रहेगी- दीपक बैज, पीसीसी चीफ
पीसीसी चीफ दीपक बैज का हमला यहीं नहीं रुका उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा गृहमंत्री को यह बताना चाहिए कि बस्तर के जल जंगल जमीन को सरकार बेचने के फिराक में क्यों है. बैलाडीला की पहाड़ी को निजी कंपनी रुंगटा स्टील और आर्सेलर मित्तल को क्यों दिया गया. वही बस्तर में कई उद्योग लगाने के लिए सरकार ने परमिशन भी जारी किया है. जिसका कार्य जमीन पर जारी है. ऐसा क्यों किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş