Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में अब फैकल्टी घोटाला, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच - Nand Kesari || Top News || Latest News

प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में अब फैकल्टी घोटाला, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

दो बार हो चुकी है सीबीआई जांच, अब क्राइम ब्रांच ने भी अपनी जांच शुरू की
भोपाल । मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. नर्सिंग कॉलेज में अब फर्जी फैकल्टी का मामला सामने आया है. नर्सिंग कॉलेजों द्वारा फर्जी फैकल्टी को दिखाकर कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं. एनएसयूआई की शिकायत पर अब भोपाल क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है. एनएसयूआई ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रदेश के 50 फीसदी प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज ऐसे हैं, जिनके पास फैकल्टी ही नहीं है, इसके लिए बाद भी मेडिकल कॉउंसिंग ने ऐसे कॉलेजों को मान्यता दे दी.
इस तरह की शिकायतें आई सामने
नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ियों को लेकर दो बार सीबीआई जांच हो चुकी है, इसके बाद भी नर्सिंग कॉलेजों में लगातार फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं. अब नर्सिंग कॉलेजों द्वारा फर्जी फैकल्टी से कॉलेज संचालित करने का मामला सामने आया है. एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रवि परमार ने कहा, श्श् फर्जी फैकल्टी बताकर मान्यता लेकर कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला भोपाल के एनआरआई नर्सिंग कॉलेज का है, इसमें जिसको प्रिंसिपल बनाया गया है, वह विदेश में हैं. वहीं एक अन्य को फैकल्टी बनाया गया है, वह पिछले 5 सालों से दूसरे संस्थान में काम कर रही है.श्श्
क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
इस तरह की गड़बड़ियां प्रदेश के करीब 50 फीसदी नर्सिंग कॉलेजों में हैं. इन कॉलेजों की मेडिकल काउंसिल में शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बाद भी इन्हें मान्यता दे दी गई. अब इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की गई है. क्राइम ब्रांच के एसीपी सुजीत तिवारी ने कहा, श्श्शिकायत की जांच की जा रही है।
सरकारी कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता
उधर प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में जहां फैकल्टी को लेकर गड़बडी के आरोप लग रहे हैं, वहीं प्रदेश के 13 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को अब तक मान्यता नहीं मिल पाई है. पिछले दिनों इसे लेकर नर्सिंग स्टूडेंट्स ने धरना प्रदर्शन किया था. इन सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में शैक्षणिक ढांचे की कमी, अपर्याप्त फैकल्टी आदि के चलते नियुक्तियां नहीं मिल पाई हैं.
प्रदेश में कुल 33 और 360 पुराने नर्सिंग कॉलेजों ने मान्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. मान्यता नहीं मिलने से इन कॉलेजों की सीटें खाली पड़ी हैं. इसके चलते हजारों नर्सिंग स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर लगा है. कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel