Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: ग्वालियर पुलिस की बडी कार्रवाई, हिरासत में 8 बांग्लादेशी नागरिक, हरियाणा से जुड़े तार - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: ग्वालियर पुलिस की बडी कार्रवाई, हिरासत में 8 बांग्लादेशी नागरिक, हरियाणा से जुड़े तार

ग्वालियर। देशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. बीते दिनों हरियाणा पुलिस ने बांग्लादेशी होने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, उन सभी के तार ग्वालियर से जुड़े हुए थे. जिसके बाद ग्वालियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को बांगलादेशी होने के आरोप में हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए सभी लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे थे।
12 साल से भारत में रह रहे थे बांग्लादेशी
शुक्रवार शाम को ग्वालियर में खुफिया एजेंसी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित 8 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि सभी लोग यहां अवैध रूप से रह रहे थे और फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए थे. ये लोग पिछले 12 वर्षों से भारत में बसे हुए थे।

हरियाणा पुलिस से मिली थी गुप्त सूचना
पूरा मामला हरियाणा से जुड़ा हुआ है. हाल ही में हरियाणा पुलिस ने पानीपत में कुछ लोगों को बांग्लादेशी नागरिक होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी रह रहे हैं. इसके बाद हरियाणा पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
बांग्लादेश के जेस्सोर के रहने वाले हैं सभी आरोपी
सूचना के आधार पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने खुफिया एजेंसी के साथ आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी. जहां 8 बांग्लादेशी लोगों को हिरासत में लिया. सभी लोग महाराजपुरा क्षेत्र निवासी देवेंद्र कंसाना नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहे थे. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 साल पहले मोहम्मद शरीफ नाम का शख्स बांग्लादेश के जेस्सोर जिले से भारत आया था और ग्वालियर में आकर बस गया था. इसके बाद उसने धीरे-धीरे अपने और रिश्तेदारों को भी यहां बुला लिया. जिसके बाद सभी लोग फर्जी कागजात बनवाकर यहां रह रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस छानबीन में पता चला कि इन लोगों ने भारत में आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी फर्जी तरीके से बनवा लिये थे. इसमें मोबाइल सिम और बैंक खाता भी शामिल है. इन कागजों के आधार पर ग्वालियर में अलग-अलग जगहों पर काम भी कर रहे थे. पुलिस ने सभी के फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है, इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, ष्पूरे प्रदेश में नागरिकता के संदेहियों को लेकर मुहिम चलाई जा रही है. ग्वालियर में भी 8 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है. जिनकी नागरिकता को लेकर वेरिफिकेशन कराया जा रहा है, इसके लिए संबंधित राज्य को भी पत्र लिखा जाएगा, अगर जांच में विदेशी हुए तो उन्हें भारत से डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस अब शहर के अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच कर रही है. जहां ऐसे और नागरिकों के होने की संभावना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet