Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
व्यापार मेले में ऑनलाइन दुकानों के आवंटन हेतु शीघ्र प्रक्रिया प्रारंभ होगी - Nand Kesari || Top News || Latest News

व्यापार मेले में ऑनलाइन दुकानों के आवंटन हेतु शीघ्र प्रक्रिया प्रारंभ होगी

ग्वालियर । ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला वर्ष 2025-26 के आयोजन के भव्य एवं विशाल स्वरूप में आयोजित किये जाने हेतु प्रारम्भिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसमें शीघ्र ही दुकान आबंटन एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जावेगी। जिस हेतु मेले के सभी दुकानदार बकाया राशि मेला प्राधिकरण कार्यालय में जमा कर नो-ड्यूज प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लेवें, ताकि दुकान आबंटन के दौरान आवेदन करते समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मेले में भाग लेने वाले समस्त व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आबंटन का एक केम्प मेला कार्यालय में भी लगाया जावेगा। आवेदक मेला केम्प में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही समस्त आवेदनकर्ताओं को अवगत कराया जा रहा है कि आवेदन करने के उपरांत जमा होने वाली राशि की रसीद भी प्राप्त करने के उपरांत ही स्थल से प्रस्थान करें। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों क्रमशः ठेका टीनशेड वेरीकेटिंग, ठेका टेक्सी किराये से उपलब्ध कराने हेतु, ठेका अस्थाई विद्युत फिटिंग एवं सजावट कार्य, ठेका फ्लेक्स प्रिंटिंग कार्य, ठेका अस्थाई सी.सी.टीवी कैमरा मेला परिसर में, ठेका सम्पूर्ण मेला परिसर साफ-सफाई कार्य, ठेका सीवर संधारण, ठेका मोटर साइकिल ध् स्कूटर ध् साइकिल पार्किंग, ठेका कार पार्किंग (चार पहिया वाहन), ठेका लाउडस्पीकर से अनाउंसमेन्ट, ठेका स्वच्छता परिसर क्रमांक 2 व 3, ठेका स्वच्छता परिसर क्रमांक 4 व 5, ठेका वाटर लाईन विछाने एवं अस्थाई कनेक्शन बावत् एवं ठेका मेला परिसर में विज्ञापन के अधिकार की निविदायें एमपी टेण्डर पोर्टल पर आमंत्रित की गई हैं। सभी इच्छुक ठेकेदार संबंधित कार्यों के लिये निविदा समयावधि में एमपी टेण्डर के पोर्टल पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
आतिशबाजी दुकानदार शीघ्र जमा करें स्थल का किराया
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में वर्तमान में दीपावली के पावन पर्व पर आतिशबाजी मेले का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने वाले सभी दुकानदार समयावधि में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय में निर्धारित स्थल किराया राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर लेवें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही ऐसे दुकानदार जिन्होंने गत वर्ष का स्थल किराया भी मेला कार्यालय में जमा नहीं कराया है वह दोनों वर्षों का स्थल किराया अनिवार्य रूप से जमा करावें, ताकि मेला आयोजन में उनको किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş