Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, शनिवार 01 नवंबर, 2025 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, शनिवार 01 नवंबर, 2025

आज का पंचांग: आज 01 नवंबर, 2025 शनिवार, के दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है. दशमी तिथि सुबह 09.11 बजे तक है. आज देवोत्थान एकादशी है. आज रवि योग भी बन रहा है।
यात्रा के लिए श्रेष्ठ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कुंभ राशि में 6रू40 से 20रू00 तक फैला है. इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है. हालांकि यात्रा करने, आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने और मित्रों से मिलने के लिए यह नक्षत्र श्रेष्ठ है।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 09ः33 से 10ः58 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल
मेष- आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज किसी सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं. मित्रों तथा स्नेहियों के साथ दिन बहुत अच्छा गुजरेगा. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि व्यापार में किसी अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. संतान से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपके लिए आय के नए अवसर उपस्थित होंगे. अचानक आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. निवेश की योजना भी बना सकेंगे.
वृषभ- राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है. विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा. कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति का योग है. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष का अनुभव होगा. मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी. अपने प्रिय पात्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आज आप रोमांटिक रह सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर है. किसी निवेश की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है. हालांकि मौसमी बीमारी होने की आशंका रहेगी.
मिथुन- आज आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. शरीर में थकान और आलस्य रहने से किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा. पेट संबंधी किसी रोग से परेशान हो सकते हैं. नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी. अधिकारी भी आपके काम से नाराज रह सकते हैं. खर्च भी अधिक होगा. महत्वपूर्ण काम के लिए आज कोई निर्णय ना लें. हो सके तो आज केवल अपने काम से काम रखें.

कर्क- आज आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. क्रोध और नकारात्मक विचार से आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा. ऐसे में खुद पर संयम रखें. खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की पूरी संभावना है. परिवार में वाद-विवाद होगा. खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. नए संबंध बनेंगे. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. कार्यस्थल पर दूसरों से ज्यादा बातचीत करने से बचें. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा.
सिंह- आज आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे. फिर भी सांसारिक मामलों में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है. नए लोगों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी. व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा. किसी सामाजिक काम में व्यस्त रह सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
कन्या- आज आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमारी में राहत महसूस होगी. घर में सुख और शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता का अनुभव होगा. आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आपके लिए समय लाभ का बना हुआ है. आज दोस्तों के साथ बाहर जाने या शॉपिंग करने का कार्यक्रम भी बन सकता है.
तुला- आज आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उपयोग कर सकेंगे. संतान की प्रगति होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ की गई मुलाकात रोमांचक रहेगी. तन और मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा. अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा. आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा में व्यस्त रह सकते हैं. समय पर काम पूरा नहीं होने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. बाहर जाने और खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.
वृश्चिक- आज आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें, क्योंकि किसी बात को लेकर मन चिंताग्रस्त रहेगा. कुंटुंब या परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद आपको दुरूखी कर सकता है. स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी. धन हानि एवं यश हानि हो सकती है. तालाब या नदी किनारे जाने से बचें. सरकारी काम में लापरवाही ना करें. वाहन और जमीन आदि के काम सावधानी से करें.
धनु- आज आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है. मित्रों और सगे- संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी. हाथ में लिए हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. यात्रा हो सकती है. धन लाभ का योग है. छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे. लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे.
मकर- आज आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ से बच जाएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कम सफलता मिलेगी. नकारात्मक विचारों पर काबू रखें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आंख में तकलीफ होने की आशंका है. किसी अनचाही जगह पर धन खर्च हो सकता है. व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य है. आज किसी भी जगह निवेश करने की कोई योजना नहीं बनाएं. मित्रों पर अनावश्यक खर्च होगा.
कुंभ- आज आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक रूप से दिन लाभदायी दिन है. कुटुंबजनों एवं मित्रों के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं. आध्यात्मिकता में आपकी रुचि रहेगी. मित्रों एवं स्वजनों से उपहार मिलने की संभावना है. दांपत्यजीवन सुखमय होगा. पुराना मतभेद दूर होने से मन को खुशी मिलेगी. मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें. व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है.
मीन- आज आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. लोभ या लालच में ना फंसें. आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें. किसी की बातों में आकर पूंजी निवेश करने से बचें. शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले आज लापरवाही ना करें. एकाग्रता भी कम रहेगी. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा. परिजनों से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी. बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें. हो सके तो आज आराम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet meritking meritking giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş