भगवान बुद्ध का शांति का उपदेश हमे प्रेरित करता हैः आशीष अग्रवाल

ग्वालियर। बुद्ध विहार में तथागत भगवान बुद्ध को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने रविवार को जहां पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, समता और शांति के उपदेश तथा बाबा साहेब के समरसता और समान अधिकारों के विचार हम सभी को समाजहित के कार्यों के लिए सतत प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेन्द्र आर्य, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम तमोटिया, सतीश खटीक एवं अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *