Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल रविवार, 09 नवंबर, 2025 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल रविवार, 09 नवंबर, 2025

आज का पंचांग: आज 09 नवंबर, 2025 रविवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के कार्य और तीर्थयात्रा करने को इस तिथि को अच्छा माना जाता है।
इस नक्षत्र सें बचें
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 6ः40 से लेकर 20ः00 डिग्री तक विस्तार लिया हुआ है. इसके अधिष्ठाता देवता रुद्र और इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु हैं. दुश्मनों से लड़ने, विष संबंधी काम करने, आत्माओं का आह्वान करने, किसी कार्य से खुद को अलग करने या खंडहर गिराने के अलावा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने के लिए यह नक्षत्र अच्छा माना जाता है. हालांकि यात्रा और खरीदारी से इस नक्षत्र में बचना चाहिए।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 16ः33 से 17ः57 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल रविवार, 09 नवंबर, 2025
मेष- आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, इस कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी. कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे. विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन दोपहर के बाद नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी. आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे. साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप लेखन में प्रतिभा दिखा सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम स्थगित कर देना फायदे में रहेगा।
वृषभ- आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ सामान्य चर्चा भी विवाद का रूप ले लेगी. यात्रा की योजना आज पूरी नहीं होगी, इसे रद्द करना पड़ सकता है. यह आपके लिए फायदेमंद भी है. आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. परिवार के साथ कोई छोटा विवाद आगे बड़ा हो सकता है. इस दौरान मौन रहकर विवाद टाल सकेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम फलदायक है।
मिथुन- आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं. सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे-संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे. आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही कहीं से गिफ्ट प्राप्त हो सकता है. इससे आप अधिक खुश होंगे. सभी के साथ मिलकर आनंददायक समय गुजारेंगे. दांपत्यजीवन खुशनुमा बना रहेगा. इस दौरान स्वास्थ्य भी ठीक बना रहेगा. नकारात्मक विचार दूर होने से मन में उत्साह बना रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।
कर्क- आज. शरीर और मन में बेचौनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा. मन की उदासी और दुविधा के कारण आपकी निर्णय शक्ति प्रभावित होगी. परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से किसी काम में मन नहीं लगेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी. धन का खर्च बढ़ेगा. गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है. आज व्यवसाय या कार्यस्थल पर दूसरों के साथ बातचीत करने में सतर्कता बरतें. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें।
सिंह- आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोग अपना काम सही समय पर कर सकेंगे. उत्तम भोजन प्राप्त होगा. मित्रों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. मित्रों से आज विशेष सहायता प्राप्त होगी. कुछ खरीदारी के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर मिलेगा. बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. कोई शुभ प्रसंग हो सकता है. वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा. पत्नी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम है।
कन्या- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है. नए काम की शुरुआत सफल रहेगी. व्यापार करने वालों तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है. पदोन्नति की संभावना है. अधिकारी से लाभ होगा. धन और मान-सम्मान मिलेगा. पिता की ओर से लाभ होगा. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन में सकारात्मक विचार आएंगे. सरकारी काम पूरे होंगे. व्यवसाय के काम से बाहर जाना पड़ सकता है. जीवनसाथी से कोई मतभेद दूर होगा।
तुला- आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. व्यापार को आगे बढ़ाने के नए तरीके अपनाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. बौद्धिक कामों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे. तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा. विदेश में रहने वाले मित्रों और सगे-संबंधियों के समाचार प्राप्त होंगे. दोपहर बाद किसी काम में मन नहीं लगेगा. संतान की चिंता सताएगी. आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में न पड़ें. प्रेम जीवन में साथी के सकारात्मक व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक- आज का दिन सावधानी से गुजारने की सलाह आपको दी जाती है. नए काम का आरंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें. किसी भी तरह के गलत काम से दूर ही रहें, अन्यथा आगे बड़ा नुकसान हो सकता है. सरकारी काम सोच-समझकर ही करें. नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें. अधिक खर्च होने से चिंता हो सकती है. ईश्वर की आराधना तथा ध्यान करने से लाभ होगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
धनु- बौद्धिक, तार्किक और लेखन कार्य के लिए दिन शुभ है. मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन को मनोरंजन से भरपूर बनाने वाले हैं. व्यवसाय में भागीदारी के काम में लाभ होगा. आज कोई अधूरा काम पूरा होने से खुशी होगी. जीवनसाथी के साथ के संबंधों में अधिक घनिष्ठता रहेगी. सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. आज किसी नए काम की शुरुआत भी आप कर सकते हैं।
मकर- स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. आप मान-सम्मान तथा आनंद प्राप्त कर सकेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे. आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ हो सकेगा. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. साथ में काम करने वाले लोग आपको सहयोग करेंगे. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. आपको कानूनी मामलों से दूर रहना चाहिए।
कुंभ- आपका दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. विचारों में स्थिरता नहीं होने के कारण कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना अधिक अच्छा है. यात्रा में विघ्न आ सकता है. इच्छित कार्य पूरा नहीं होने से आप हताशा और बेचौनी का अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर असहयोग से आप परेशान रह सकते हैं. व्यापारियों को व्यापार में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. पेट में दर्द से परेशानी हो सकती है. परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं. संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई की चिंता सताएगी।
मीन- आज आपमें ताजगी और स्फूर्ति का आभाव रहेगा. माता की तबीयत खराब हो सकती है. इस कारण चिंता बनी रहेगी. परिजनों के साथ नाराजगी और अन्य कठिनाइयां आपके मन को विचलित कर देगी. आज कार्यस्थल पर भी आपका मन काम में नहीं लगेगा. आज मकान और वाहन के दस्तावेजी काम में सावधानी रखें. मानहानि हो सकती है. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए समय अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş