Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
25 साल का हुआ उत्तराखंड, आज पीएम मोदी राज्य को देंगे 8260 करोड़ की सौगात - Nand Kesari || Top News || Latest News

25 साल का हुआ उत्तराखंड, आज पीएम मोदी राज्य को देंगे 8260 करोड़ की सौगात

मोदी का इस साल उत्तराखंड का यह चौथा दौरा होगा.
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के गठन को रविवार को 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस श्सिल्वर जुबलीश् के मौके पर देहरादून में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन से पहले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया. वे देहरादून वन अनुसंधान संस्थान पहुंचे, जहां यह भव्य कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों.
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है. देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. रविवार को लगभग सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा.देहरादून पुलिस ने घंटाघर से प्रेमनगर, बल्लूपुर से कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स चौक और प्रेमनगर से धूलकोट तक ट्रैफिक डायवर्जन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा. दिल्ली, ऋषिकेश, हरिद्वार, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के सभी मार्ग खुले रहेंगे। देहरादून पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की है.
कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री 8260 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास समेत कई प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं.प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें अमृत योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान प्रमुख हैं.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओंकृ देहरादून में सौंग बांध पेयजल परियोजना और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास करेंगे.चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना तथा नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र का भी शिलान्यास किया जाएगा.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मोदी 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट कर लिखा देवभूमि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. 9 नवंबर को राज्य के गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा. दोपहर करीब 12ः30 बजे देहरादून के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिक्षा, सिंचाई और खेल सहित कई सेक्टर से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करूंगा. इसके साथ ही एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करने का सुअवसर मिलेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel