Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल बृहस्पतिवार, 27 नवंबर, 2025 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल बृहस्पतिवार, 27 नवंबर, 2025

आज का पंचांग: आज 27 नवंबर, 2025 गुरुवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान सूर्य का शासन है. आज की तिथि सभी तरह के शुभ कार्यों के साथ-साथ विवाह आदि कामों के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है.
आज का नक्षत्र
आज गुरुवार के दिन चंद्रमा मकर राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं. मकर राशि में इस नक्षत्र का विस्तार 23ः20 से लेकर कुंभ राशि में 6ः40 तक फैला है. इसके देवता अष्टवसु हैं और इस नक्षत्र पर मंगल का शासन है. यह नक्षत्र यात्रा करने, मित्रों से मिलने और आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 13ः48 से 15ः10 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल बृहस्पतिवार, 27 नवंबर, 2025
मेष- किसी मीटिंग के लिए होने वाली यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा है. व्यापार से सम्बंधित कामों में लाभदायी शुरुआत रहेगी. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. परिजनों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. आपको लाभ प्राप्त होगा. आज निवेश को लेकर भी कोई फैसला आप कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है।
वृषभ- आज व्यापार में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. हालांकि भागीदारी के काम में आपको ध्यान रखना होगा. आलस्य और चिंता बनी रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें. विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें. आग और पानी वाली जगहों से बचकर रहें. हालांकि दोपहर के बाद लेन-देन के मामलों में लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. बच्चों की प्रगति से मन खुश रहेगा. गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी।
मिथुन- नेगेटिव विचारों को मन से दूर रखें. खान-पान में ध्यान रखें. वाहन चलाते समय आज सावधानी रखें. आकस्मिक धन खर्च हो सकता है. किसी कारण से बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद साहित्यिक गतिविधि में आपकी रुचि रहेगी. हालांकि मन में किसी बात की चिंता बनी रहेगी. आकस्मिक धन खर्च होगा।
कर्क- स्वादिष्ट और उत्तम भोजन की प्राप्ति होने से आज मन खुश रहेगा. नए वस्त्र खरीदने की योजना बना सकते हैं. आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा. दोपहर बाद किसी बात को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे. अचानक धन खर्च होगा. पार्टनरशिप के काम में मतभेद बढ़ेगा. नौकरी में परिस्थिति अनुकूल रहेगी. गुस्से को काबू में रखें. नए काम की शुरुआत आज ना करें।
सिंह- आज आप व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करेंगे. व्यापार में धन की योजना पूरी कर पाएंगे. उचित कारणों पर धन खर्च होगा. विदेश के कामों से लाभ होने की संभावना है. आय की वृद्धि होने से धन की कमी नहीं रहेगी. किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है. आकस्मिक धन का खर्च होगा. पार्टनरशिप के काम में आंतरिक मतभेद रहेंगे, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी।
कन्या- आज आप का दिन सुख और शांति से गुजरेगा. आभूषणों की खरीदारी करेंगे. कला और संगीत में भी आज रुचि रहेगी. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है. धन के मामलों में सरलता रहेगी. घर में शांति और आनंद बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार में आपको फायदा हो सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
तुला- आज का दिन मध्यम फलदायी है. शारीरिक ताजगी और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा. परिवार में उग्र वातावरण रह सकता है. सामाजिक जीवन में मानहानि का प्रसंग बन सकता है. वाणी पर कंट्रोल रखें. दोपहर के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा. आप रचनात्मक कामों में व्यस्त रहने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।
वृश्चिक- आज संपत्ति के कामों में बहुत ध्यान रखना होगा. व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है. भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा. विरोधी परास्त होंगे. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक अनुकूलता रहेगी. हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखें. अति उत्साह में कुंटुंबजनों के साथ विवाद हो सकता है. धन हानि का योग है. प्रेम प्रसंग में असंतुष्टि का भाव रहेगा।
धनु- आप वाणी पर संयम रखें और लोगों से मनमुटाव को दूर करने का प्रयास करें. आज आपका ध्यान आध्यात्मिक बातों में रहेगा. विद्यार्थियों को एकाग्र होने में दिक्कत आएगी. दोपहर के बाद चिंता का निवारण होने से आप प्रसन्न रहेंगे. आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे. विरोधियों को समय पर जवाब दे पाएंगे. कार्यस्थल पर आज आप अपने टारगेट को पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे।

मकर- व्यवसाय में अनुकूल लाभ मिलेगा. आज के प्रत्येक काम बिना विघ्न के पूरे हो सकेंगे. गृहस्थ जीवन में विवाद का माहौल बना रहेगा. आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आपकी रुचि बढ़ेगी. कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा. दोपहर के बाद आपके मन में नेगेटिव विचार आ सकते हैं. आप में डिसीजन लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे. घर के काम में धन खर्च होगा. पूंजी निवेश और शेयर बाजार के काम में आपको फायदा हो सकता है।
कुंभ- आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा. धार्मिक काम अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे. कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता प्राप्त हो सकती है. ईश्वर की आराधना से आपके मन मेें शांति रहेगी. दोपहर के बाद आपके प्रत्येक काम सरलता से पूरे होंगे. गृहस्थ जीवन में विवाद हो सकता है. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. इस समय आप कार्यस्थल पर सभी काम आसानी से कर पाएंगे।
मीन- शेयर बाजार में निवेश से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. व्यापार में लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी. किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे. धार्मिक काम के पीछे धन का खर्च होगा. आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगा. परिवार में शांतिदायी वातावरण रहेगा. प्रेम जीवन में असंतुष्टि रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel