Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: ग्वालियर में मां बेटे को डंपर ने कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: ग्वालियर में मां बेटे को डंपर ने कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत

ग्वालियर। फुफेरे भाई की शादी में शामिल होकर मां के साथ वापस लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार आ रहे डंपर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। हादसा पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू स्थित हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे घटा। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिये भिजवाकर मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक को जप्त कर आरोपी चालक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाड़ी मोतीझील निवासी 27 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह बघेल पुत्र अतर सिंह बघेल पेशे से चालक है और दो दिन पहले मां चमेली देवी उम्र 45 साल के साथ फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुरैना गये थे। उनके साथ ही उसका छोटा भाई सूरज और उसका साला योगेन्द्र सिंह भी शादी में शामिल होने गए थे। शादी का कार्यक्रम होने के बाद वह अपनी मां के साथ बाइक से तथा सूरज व योगेन्द्र दूसरी बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वह निरावली के पास पहुंचे ही थे कि तभी झांसी बायपास से आ रहे डंपर क्रमांक आरजे11जीसी 2087 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सड़क क्रॉस कर रहे धर्मेन्द्र की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही धर्मेन्द्र और उसकी मां हवा में उछली और सड़क पर गिरे, जिससे डंपर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। पहिया निकलते ही वह गंभीर घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उसे पकड़ लिया और तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस डंपर चालक से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş