Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज रविवार को , आम सहमति बनाने पर रहेगा जोर - Nand Kesari || Top News || Latest News

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज रविवार को , आम सहमति बनाने पर रहेगा जोर

नई दिल्ली । एक दिसंबर यानी सोमवार से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी. इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक में सभी पार्टियों की बात सरकार सुनेगी. रिजिजू ने कहा कि जहां तक संसदीय शिष्टाचार का जिक्र करने वाले बुलेटिन की बात है तो हर सदस्य को इसके बारे में जानकारी है. उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान दोनों ही सदनों के सदस्यों से मिलेंगे.बताया जाता है कि सरकार लोकसभा और राज्यसभा के कामकाज को ठीक ढंग से चलाने को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों से बैठक में सहयोग मांगेगी. एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में कई जरूरी कानूनी पर चर्चा के बाद सरकार की उनको पास कराने की योजना है.
वहीं सरकार शीतकालीन सत्र का प्रारंभ वंदे मातरम पर चर्चा से करना चाहती है, क्यों कि देश इस राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है. इस सत्र के दौरान सरकार के द्वारा 10 आवश्यक बिल प्रस्तुत किए जाने की योजना है, इसमें उच्च शिक्षा, कॉर्पोरेट लॉ और सिक्योरिटीज मार्केट के अलावा परमाणु ऊर्जा से जुड़े हुए बिल शामिल हैं.दूसरी तरफ विपक्ष चुनाव आयोग के द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कड़ा विरोध करने की तैयारी की जा रही है.
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने देश की जीडीपी के 8.2 प्रतिशत तक बढ़ने पर कहा कि भारत ने जीडीपी में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए एक शानदार जीडीपी उपलब्धि है, जो भारत के लिए अच्छा है और दुनिया भर में एक बहुत ही सकारात्मक संकेत भी भेजता है. यह बहुत मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş