Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
हॉकी प्रतियोगिताः एन.सी.आर. प्रयागराज एवं एस.सी.आर सिकंदराबाद फाइनल में - Nand Kesari || Top News || Latest News

हॉकी प्रतियोगिताः एन.सी.आर. प्रयागराज एवं एस.सी.आर सिकंदराबाद फाइनल में

ग्वालियर। 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के 8वें दिन एससीआर सिकंदराबाद ने मुम्बई एवं एनसीआर प्रयागराज ने कपूरथला केा हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से खेला जायेगा। इसके बाद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।
उपायुक्त सह खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि रेलवे हॉकी स्टेडियम लोको हजीरा के हरे-भरे मैदान पर आयोजित की जा रही 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के 8वें दिन पहला सेमीफाइनल मैच सी.टी.सी. मुम्बई एवं एस.सी.आर. सिकंदराबाद के बीच खेला गया। सेमीफाइनल के इस पहले मुकाबले में सिकंदराबाद की टीम शुरू से ही दूसरी टीम पर भारी रही और एक के बाद एक लगातार 5 गोल मारकर 5-1 से फाइनल में प्रवेश किया। सहायक खेल अधिकारी अयोध्याशरण शर्मा ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल मैच में आर.सी.एफ. कपूरथला एवं एन.सी.आर. प्रयागराज की टीमों ने जमकर संघर्ष किया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी लगातार गोल के लिये तरसते रहे। पहले एन.सी.आर. प्रयागराज की टीम ने एक गोल किया और बाद मंे बड़े संघर्ष के साथ कपूरथला की टीम ने एक गोल मारकार मुकाबला बराबर कर लिया और मैच के आखिरी तक स्कोर एक-एक पर ही रहा। इसके बाद मैच का निर्णय शूट आउट से हुआ। शूटआउट में एन.सी.आर. प्रयागराज की टीम ने 4-1 से मुकाबला जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel