Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
विधायक डॉ सकरवार ने सड़क के गड्ढों पर डामर से कराई पेच रिपेयरिंग, चला सफाई अभियान - Nand Kesari || Top News || Latest News

विधायक डॉ सकरवार ने सड़क के गड्ढों पर डामर से कराई पेच रिपेयरिंग, चला सफाई अभियान

ग्वालियर । अपने क्षेत्र की जनता के साथ समर्पण भाव से सेवा वही करता हैए जिसमें काम करने के लिए जिदए जज्बा और जुनून हो। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी बारिश के कारण सड़कों पर जगह.जगह बड़े.बड़े गड्ढे आम राहगीरों की परेशानी का सबब बन गए हैं। बारिश थोड़ी थमी है, ऐसे में क्षेत्र के जुझारू विधायक डॉ सतीश सिकरवार मुरार की सड़कों के गड्ढे भरवाने के लिए निकल पड़े और पहले झाड़ू लगाई और फिर सड़क से धूल मिट्टी हटाने के लिए तमाम लेबर और कांग्रेस साथियों के साथ जुट गए।
आज सुबह 9 बजे विधायक डॉ सिकरवार पचास कर्मचारियों और मशीनरी लेकर सिंहपुर रोड मुरार के एमण्एचण् चौराहा पहुंचे। वहां से बारादरी चौराहा मार्ग तक पहले सफाई अभियान चलाया और फिर गड्ढे भरने के लिए मशीन से डामर ओर गिट्टी मिलकर गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया। कई ट्रॉली सड़क से मलबा हटवाया गया। एक तरफ मार्ग से मलवा हटवाया गया और उसको एकसा करवाकर मुरम डाली गई। दूसरी तरफ के मार्ग पर मंगलवार को गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इसके अलावा इस मार्ग के डिवाइडर पर बड़ी.बड़ी घास उग रही थी। गंदगी थीए जिसे भी साफ कराया गया। डिवाइडर अब चमक रहे हैं।
सतीश सिकरवार जैसा हो हमारा नेता के नारे लगे
सुबह जब विधायक डॉ सिकरवार इस मार्ग पर कर्मचारियों और मशीनरी लेकर पहुंचे तो वहां पर क्षेत्रीय नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने सड़क दुरुस्तीकरण और सफाई कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारे विधायक क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण करने के लिए दिन.रात मेहनत करते हैं। इस दौरान युवाओं का एक हुजूम हमारा नेता कैसा हो,सतीश सिकरवार जैसा हो के जमकर नारे लगाए। विधायक डॉ सिकरवार सुबह से देर शाम तक मौके पर ही मौजूद रहकर काम करवाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *