Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
बैंक 31 दिसम्बर तक स्वीकृत प्रकरणों के ऋण वितरण सुनिश्चित करेंः कलेक्टर - Nand Kesari || Top News || Latest News

बैंक 31 दिसम्बर तक स्वीकृत प्रकरणों के ऋण वितरण सुनिश्चित करेंः कलेक्टर

ग्वालियर। कुछ बैंकों द्वारा स्वरोजगारमूलक योजनाओं के तहत ऋण प्रकरण तो स्वीकृत कर दिए हैं परंतु हितग्राहियों को ऋण वितरण नहीं किया गया है। इस पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नाराजगी जताई है। कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलसीसी) की बैठक में उन्होंने ऐसे सभी बैंकों को 31 दिसम्बर तक ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बैठक में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे स्वरोजगारमूलक योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के लिये बैंकों में लक्ष्य के अनुपात में अधिक प्रकरण प्रस्तुत करें। साथ ही बैंकों से लगातार संपर्क बनाए रखकर प्रकरण स्वीकृत कराकर वितरण भी कराएं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित सभी स्वरोजगारमूलक योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश बैठक में मौजूद सभी बैंकों के समन्वयकों को दिए। सभी बैंकों को पशुपालन विभाग के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित प्रकरणों को जल्द से जल्द स्वीकृत कर केसीसी जारी करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। डीएलसीसी की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीमती अमिता शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के समन्वयक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet