Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मना - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मना

चर्च सजे, विशेष प्रार्थनाएं हुईं और केक बांटे गए
ग्वालियर। शहर में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। आधी रात 12 बजे से चर्च में घंटियां बजी, कैरोल गाए गए। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही मीशा बलिदान की गाथा भी बताई गई। इसके बाद प्रभु यीशु की प्रतिमा स्वरूप बच्चे की प्रतिमा को गोशाला की झांकी में रखा गया। केक काटकर एक-दूसरे को बांटा गया और बधाइयां दी गईं।
क्रिसमस की सुबह गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान प्रभु को याद करते हुए भक्ति गीत गाए गए। सभी गिरजाघरों को विशेष रूप से सजाया गया था और अलग-अलग की झांकियां लगाई गई थीं। आकर्षक लाइटिंग से चर्च जगमगा रहे थे। मधुर संगीत के साथ प्रार्थनाएं हुईं, जहां प्रभु यीशु के जीवन के पाठ पढ़ाए गए और उनके वचनों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों और समाज के हर वर्ग को प्रभु यीशु के जीवन का परिचय दिया गया। उन्हें बताया गया कि किस तरह प्रभु यीशु ने जीवन में कष्ट सहकर मानव जाति को मार्गदर्शन दिया।
शहर भर में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव कई स्थानों पर मनाया गया। मॉल, गिरजाघरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने छोटे-छोटे समूहों में पार्टियां कीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में आकर्षक सजावट और लाइटिंग की गई थी। क्रिसमस ट्री लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे, वहीं बच्चों के लिए कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet