Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भारत-नेपाल के रिश्ते होंगे और मजबूत, काली नदी पर मोटर पुल का निर्माण पूरा, नेपाली राजदूत ने लिया जायजा - Nand Kesari || Top News || Latest News

भारत-नेपाल के रिश्ते होंगे और मजबूत, काली नदी पर मोटर पुल का निर्माण पूरा, नेपाली राजदूत ने लिया जायजा

पिथौरागढ़ काली नदी पर मोटर पुल का निर्माण पूरा
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)। भारत और नेपाल के बीच श्रोटी बेटीश् का सबंध है. इसी कड़ी में एक नया कदम आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों के बीच मोटर पुल जल्द शुरू हो जाएगा. नेपाल के भारत में राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने गुरुवार को सीमांत जिला पिथौरागढ़ धारचूला उप-मंडल के छारछुम गांव में भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी पर निर्माणाधीन मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस पुल से वाणिज्यिक (खरीद बिक्री) गतिविधियां प्रारंभ होंगी. जिससे भारत-नेपाल व्यापारिक एवं सामाजिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।
डॉ. शर्मा ने कहा कि चंपावत जिले के बनबसा पुल के बाद यह उत्तराखंड में नेपाल को जोड़ने वाला दूसरा मोटर पुल है, जो दोनों देशों के बीच आवागमन, व्यापार और आपसी सहयोग को सुदृढ़ करेगा. उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इस महत्वपूर्ण दूसरे मोटर पुल की आधारशिला वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रखी गई थी. यह पुल सीमांत क्षेत्र के विकास, व्यापार विस्तार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का सशक्त माध्यम बनेगा.निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप-मिशन प्रमुख (डीसीएम) डॉ. सुरेंद्र थापा, राजनयिक अम्बिका जोशी और प्रकाश मल्ला, सहयोगी रविंद्र जंग थापा और भीष्म प्रसाद भुर्येल मौजूद रहे.
राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता अरुण ने जानकारी दी कि 110 मीटर स्पैन का पुल पूर्ण हो चुका है, जिसकी कुल चौड़ाई 10.50 मीटर और 7.5 मीटर कैरिज-वे है. उन्होंने बताया कि राजमार्ग से पुल को जोड़ने वाली 150 मीटर लंबी संपर्क सड़क मार्च 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी, जबकि दूसरी ओर की संपर्क सड़क इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा.पीडब्ल्यूडी अस्कोट खंड के अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि भारत एवं नेपाल, दोनों ओर संपर्क सड़कों के निर्माण, सुरक्षा और कस्टम्स के लिए शेडों के निर्माण के बाद यह परियोजना संचालन के लिए पूर्णतः तैयार हो जाएगी.
इस संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई ने पिछले सप्ताह आयोजित बैठक में पुल को शीघ्र खोलने के उद्देश्य से सुरक्षा और कस्टम्स हेतु अस्थायी शेडों के निर्माण के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए थे. वहीं, धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भारतीय प्राधिकरण, दोनों ओर संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel