Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल गुरुवार 12 फरवरी, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल गुरुवार 12 फरवरी, 2026

आज पंचांग: आज 12 फरवरी, 2026 गुरुवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है।
आज इस नक्षत्र में शुभ काम हैं वर्जित
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में ही 16ः40 से 30ः00 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता इंद्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है, लेकिन युद्ध संबंधी कार्यों की योजना बनाने, तांत्रिक कार्य करने के साथ किसी विवाद या तर्क की तैयारी के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि इस नक्षत्र में शुभ काम वर्जित है.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 13ः58 से 15ः22 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल गुरुवार 12 फरवरी, 2026
मेष- आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी. अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में रहेगा. दोपहर के बाद आपकी नौकरी और व्यापार में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. संतान की चिंता आपको हो सकती है. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना मतभेद दूर हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि से भरा दिन है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का बना हुआ है.
वृषभ- आपको अपने प्रिय दोस्तों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद प्राप्त होगा. सुंदर वस्त्र-आभूषण और भोजन का अवसर आपको मिलेगा. दोपहर के बाद स्थिति आपके नियंत्रण से हट सकती है. वाहन आदि धीमे चलाएं। घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है. काम को बोझ समझ कर करेंगे, तो उसमें गलती होने की आशंका बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय के लिए आज दिन सामान्य है. किसी तरह का बड़ा निर्णय आज ना लें.
मिथुन- आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा. शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा. आपके अधूरे काम पूरे होने से आनंद में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना रहेगी. दोपहर के बाद आपका ध्यान मनोरंजन में रह सकता है. मित्रों एवं स्वजनों के साथ बाहर जाने का अवसर मिल सकता है. मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय गुजार सकेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. फिर भी संक्रामक बीमारियों से बचना होगा.
कर्क- भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है. एकाग्रतापूर्वक काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी. किसी के साथ वाद-विवाद न करें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा. शारीरिक और मानसिकरूप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव होगा. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. व्यापार में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है. जोड़ों का पुराना दर्द दूर होने से राहत महसूस करेंगे.
सिंह- आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. आर्थिक रूप से हानि हो सकती है. फिर भी दोपहर के बाद आप निवेश संबंधी योजना पर काम कर सकते हैं. परिश्रम के अनुरूप रिजल्ट मिलेगा. विद्यार्थियों को काम में सफलता होगी. बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा ना करें. नए काम की शुरुआत आज नहीं करें. शेयर बाजार में किसी तरह का जोखिम ना लें. आज खर्च पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आगे भारी पड़ सकती है. किसी भी नए काम की शुरुआत एकदम से ना करें.
कन्या- आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है. प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी. आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें. किसी भी तरह के सरकारी और दस्तावेजी काम में आज बहुत ध्यान रखें. वाहन या इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें.
तुला- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आज बाहर जाने या खाने से परहेज करें. पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा. नेगेटिविटी मन पर छायी रहेगी. इस दौरान आप किसी भी कार्य को समय पर नहीं कर पाएंगे. घर के सदस्यों के साथ किसी बात पर कनफ्यूजन बना रहेगा. दोपहर के बाद आपके मन की ग्लानि दूर होगी और आनंद छा जाएगा. नए काम करने के लिए आप तैयार रहेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. शाम में परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
वृश्चिक- 12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. सुख और संतोष का अनुभव होगा. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन गुजरेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. दोपहर के बाद परिवार में विवाद का वातावरण रह सकता है. इस दौरान आपको मौन रहकर विवाद को टालना होगा. कार्यस्थल पर आपके अनुकूल वातावरण नहीं रहेगा. व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है. अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें. शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुराना दर्द या बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत आएगी.
धनु- आज दुर्घटना के योग हैं. हर मामले में सावधानी से रहें. वाहन धीरे चलाएं. किसी भी काम में जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है. अचानक किसी बात पर धन खर्च होगा. स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी. इस दौरान किसी से विवाद भी हो सकता है. कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी. शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलने के योग हैं. परिवार का वातावरण प्रसन्नता का रहेगा. मन की चिंता दूर होगी.
मकर- आज पुत्र और पत्नी से आर्थिक लाभ होगा. सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन खुश रहेगा. दोपहर के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है. बातचीत करते समय किसी तरह कन्फ्यूजन हो सकता है. मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा. विवाद में आपका सम्मान जाने का डर बना रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा बना हुआ है.
कुंभ- आज का दिन लाभकारी है. व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा. घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है. आप कहीं निवेश की योजना बना सकते हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. संतान की संतोषजनक प्रगति से आपका भी मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा. परिवार की खुशी के लिए कोई सामान खरीद सकते हैं.
मीन- आज कोई नए काम शुरू कर सकेंगे. किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं. विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों से बातचीत हो सकती है. शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा. आज आपके काम बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे. धन लाभ का योग है. मित्रों से लाभ होगा. कार्यस्थल पर किसी चिंता में रह सकते हैं. दोपहर के बाद आपका मन काम में नहीं लगने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş