Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
टी20 वर्ल्ड कप में ईशान की तबाही, भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया,गेंदबाजों ने मचाया कहर - Nand Kesari || Top News || Latest News

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान की तबाही, भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया,गेंदबाजों ने मचाया कहर

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाक टीम को 114 रनों पर किया ढेर, ईशान किशन ने जडा अर्धशतक
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाक टीम को 114 रनों पर ढेर कर दिया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, जवाब में पाक टीम केवल 114 रन ही बना सकी. ईशान किशन ने 77 रनों की मैच विजेता पारी खेली, उसके बाद अक्षर पटेल और अन्य सभी गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।
यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं बार है जब भारत ने पाकिस्तान टीम को धो डाला. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए तूफानी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, वहीं अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग करते हुए भारत को 170 के पार पहुंचाया।

पाकिस्तान का निकला दम
भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाक बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए. पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को हार्दिक पांडया ने चलता किया. उसके बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह पाकिस्तानी बल्लेबाजी पर कहर बनकर टूटे. बुमराह ने एक ही ओवर में सैम अयूब और सलमान आगा को आउट करके पाक बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी।
बाबर आजम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो टी20 टीम में जगह के हकदार नहीं हैं. बाबर ने सिर्फ 5 रन बनाए. उस्मान खान ने 44 रन बनाए, वहीं शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. पाकिस्तान टीम का इतना बुरा हाल रहा कि उस्मान और शाहीन के अलावा पाक टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş