Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मोहन सरकार ने होली पर दी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, कर्मचारियों व पेंशनर्स को भी मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ - Nand Kesari || Top News || Latest News

मोहन सरकार ने होली पर दी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, कर्मचारियों व पेंशनर्स को भी मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने होली पर प्रदेश के 7.30 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया है. राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने से अब महंगाई भत्ता बढ़ाकर केंद्र के समान 58 फीसदी हो जाएगा. प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से महंगाई भत्ते की राह देख रहे थे. महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की खुशखबरी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है।
कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स का भी बढ़ा महंगाई भत्ता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए डीए बढ़ाने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा, महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को भी दिया जा रहा है. कर्मचारियों को अप्रैल 2026 की वेतन में महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3फीसदी की वृद्धि कर 58फीसदी करने का निर्णय किया है. सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 के वेतन में 58फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. ये मई से समान किश्तों में मिलेगा।
मई से 6 समान किश्तों में मिलेगा एरियर
सीएम ने आगे कहा, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएग. सरकारी कर्माचारियों की तरह पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58फीसदी का महंगाई भत्ता दिया जाएगा. हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है. आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है, सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई।
साल में दो बार बढ़ता है डीए
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का डीए यानी महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ता है. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के बाद ही डीए का लाभ मिलता है. केन्द्रीय कर्मचारियों की तरह मध्य प्रदेश के भी कर्मचारियों का डीए दो बार बढ़ता है. पिछले 4 सालों में मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीबन 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş