Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर को लेकर पाकिस्तान में अनिश्चितता का माहौल - Nand Kesari || Top News || Latest News

अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर को लेकर पाकिस्तान में अनिश्चितता का माहौल

इस्लामाबाद । अमेरिका और ईरान के एक दूसरे को लेकर कड़े तेवर अपनाए जाने के बीच बहुचर्चित शांति वार्ता के दूसरे दौर पर सोमवार को अनिश्चितता छाई रही.आगामी दिनों में दोनों पक्षों के इस्लामाबाद में मिलने की उम्मीद है, जिसके लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम बुधवार को समाप्त होने वाला है.
सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि उनके देश ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ वार्ता के अगले दौर में भाग लेगा या नहीं. इससे पहले, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालीबाफ ने कहा था कि तेहरान अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन नए सिरे से तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच “आवश्यक उपाय” करने के लिए तैयार है.
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे एक ईरानी जहाज को निशाना बनाया. सोमवार को तेहरान में साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बकाई ने कहा, “फिलहाल, जब तक मैं आपकी सेवा में हूं, हमारे पास बातचीत के अगले दौर के लिए कोई योजना नहीं है, और इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.”
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अमेरिका कूटनीति को आगे बढ़ाने के बारे में गंभीर नहीं था और उन्होंने दो सप्ताह के युद्धविराम के “उल्लंघनों” का हवाला दिया.
उन्होंने कहा, “कूटनीति और बातचीत के लिए तत्परता का दावा करते हुए, अमेरिका ऐसे व्यवहार कर रहा है जो किसी भी तरह से राजनयिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में गंभीरता का संकेत नहीं देते हैं.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोमवार तड़के ईरानी मालवाहक जहाज पर अमेरिकी हमला, ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी और लेबनान में युद्धविराम लागू करने में देरी, ये सभी “युद्धविराम का स्पष्ट उल्लंघन” थे.
बकाई ने कहा, “संवर्धित यूरेनियम के हस्तांतरण के मुद्दे के संबंध में, न तो इस वार्ता अवधि के दौरान और न ही इससे पहले इसे अमेरिका को हस्तांतरित करने पर चर्चा हुई है.”यह बयान ऐसे समय आया जब दोनों पक्ष वार्ता के दूसरे दौर के लिए इस्लामाबाद पहुंचने की तैयारी में थे, और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसके जारी रहने की संभावना प्रतीत होती है. पाकिस्तान सरकार ने रेड जोन को लगभग पूरी तरह से सील कर दिया है, जहां सेरेना और मैरियट होटलों सहित प्रमुख कार्यालय और इमारतें स्थित हैं.
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात की और अपेक्षित दूसरे दौर की वार्ता के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *