Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
लोकार्पण से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित - Nand Kesari || Top News || Latest News

लोकार्पण से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित

बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा पचपदरा रिफाइनरी में आगजनी की बड़ी खबर सामने आई है. इसके बाद रिफाइनरी और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. फायर ब्रिगेड और फायर सेफ्टी सिस्टम के जरिए आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहा हैं. रिफाइनरी में लगी आग के धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद प्रधानमंत्री का मंगलवार को रिफाइनरी का उद्घाटन करने का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया है.
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि आज एचआरआरएल रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आग लगने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी के निर्धारित लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटना के कारणों का पता लगाने और आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने के लिए एक जांच शुरू कर दी गई है. लोकार्पण की नई तारीख की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.
आग लगने से मचा हड़कंप – रिफाइनरी के एक यूनिट में अचानक आग लगे से हड़कंप मच गया. सूचना पर रिफाइनरी और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुबार उठने लगे. उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया.
फिलहाल, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. फायर ब्रिगेड और फायर सेफ्टी सिस्टम के जरिए लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने रिफाइनरी में लगी आग की घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट कर कहा- पचपदरा रिफायनरी में आगजनी के दुखद समाचार प्राप्त हुए हैं.
चौधरी ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए प्रशासन व भ्त्त्स् मैनेजमेंट से अपील कर कहा कि इस आगजनी को बुझाने के त्वरित इंतजाम करते हुए जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं. इसके साथ ही हरीश चौधरी ने सभी कर्मचारियों से ऐसे समय में संयम बरतने और प्रशासन से सहयोग करने का आग्रह किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने का कार्यक्रम है. वहीं, आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पचपदरा आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. इस बीच रिफाइनरी के एक यूनिट में आगजनी की घटना सामने आई है.
गहलोत-पायलट-डोटासरा ने व्यक्त की चिंता, जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना: बालोतरा जिले के पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर को हुई आगजनी की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चिंता व्यक्त करने के साथ ही भाजपा पर निशाना साधा है. इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से समेत कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. गहलोत ने श्एक्सश् पर पोस्ट कर आगजनी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है. उन्होंने सभी की सलामती की प्रार्थना करते हुए कहा कि कल जिसका उद्घाटन होना है, ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान के बालोतरा जिले की रिफाइनरी में लगी आग की खबर बेहद चिंताजनक है. यह एक दीर्घकालिक और महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्घाटन कल होना है. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित होंगे और स्तिथि जल्द नियंत्रण में आएगी.
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाई गई इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यहां आ रहे हैं और उससे एक दिन पहले इस तरह की घटना सरकार की जल्दबाजी की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करती है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण परियोजना को भाजपा ने वर्षों तक अटकाए रखा, जिससे इसकी लागत भी दोगुनी हो गई. इससे लगता है कि अभी भी रिफाइनरी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है और जल्दबाजी में प्रचार के लिए इसका उद्घाटन करवाया जा रहा है. जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि दिखावे की झूठी मार्केटिंग से समय निकालते तो शायद इतनी अहम परियोजना के आसपास सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक नहीं होती. उन्होंने कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है. जूली ने इस हादसे में सभी के सुरक्षित होने की कामना की.
घटना की गंभीरता से जांच हो – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कल उद्घाटन से ठीक पहले आज पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग की घटना अत्यंत चिंताजनक है. ये परियोजना राजस्थानवासियों के लिए गर्व का विषय है, जिसकी नींव न्च्। सरकार द्वारा 2013 में रखी गई थी, जिससे प्रदेश को नई गति मिलने की उम्मीद है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कल रिफाइनरी के उद्घाटन से पूर्व आज इस तरह की अनहोनी होना दुर्भाग्यपूर्ण है. ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हों और किसी तरह की जनहानि न हो. साथ ही, आवश्यक है कि घटना की गंभीरता से जांच हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş