जेलर 2 की शूटिंग पूरी, टीम के साथ मिलकर रजनीकांत ने काटा केक

हैदराबाद। सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जेलर 2 के अपडेट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मंगलवार, 22 अप्रैल को श्जेलर 2श् के मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक रोमांचक अपडेट शेयर किया और इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल की शूटिंग पूरी होने की ऑफिशियल एलान किया है. बता दें कि जेलर 2 की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेट तस्वीरें शेयर कर इसकी पुष्टि की है।
आज, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शूटिंग पूरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में जाएगी. सेट से केक कटिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए सन पिक्चर्स ने कैप्शन में लिखा है, हम तो जश्न मना रहे हैं, हमारे नेता यहीं रहने वाले हैं।
सेट से आई तस्वीरों में थलाइवा को अपनी टीम के साथ शूटिंग पूरी होने की खुशी का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. एक तस्वीर में जहां रजनीकांत डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के साथ केक कटिंग करते दिख रहे हैं, वहीं तस्वीरों में एके -दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में पूरी टीम कैमरे के लिए पोज देते दिख रही है. आखिरी तस्वीर केक की है, जिसमें जेलर 2 शूट रैप्ड लिखा हुआ है.
इस जश्न में वसंत रवि भी मौजूद थे. उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा है, क्योंकि पहली फिल्म में उनके किरदार की एंडिंग काफी ड्रामैटिक था. इसी वजह से अब ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि इस सीक्वल में शायद उन घटनाओं को दिखाया जाएगा जो ओरिजिनल कहानी से पहले या बाद में घटी थीं. ऐसी खबरें आई कि शाहरुख खान भी इस फिल्म में एक कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं.
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस सीक्वल से उम्मीद है कि इसमें भी वही स्टाइल, मास अपील और जबरदस्त कहानी का मेल देखने को मिलेगा, जिसने पहले भी दर्शकों का दिल जीत लिया था. संगीत की जिम्मेदारी एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है, जिनका साउंडट्रैक पहली फिल्म में धमाल मचा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *