नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एम चिदंबरम स्टेडियम में 8 विकेट से मात दे दी. 160 रनों के लक्ष्य को चेन्नई ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (67) और कार्तिक शर्मा (54) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 18.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया.
160 रनों के लक्ष्य को पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्योंकि संजू सैमसन 11 रन बनाकर जल्दी आउट हो जाते हैं, उसके बाद उर्विल पटेल 12 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लोट जाते हैं. लेकिन उसके बाद चेन्नई का तीसरा विकेट नहीं गिरता है और कार्तिक व गायकवाड़ के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 98 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिला देते हैं।
गायकवाड़ 48 गेंद में 67 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल हैं, वहीं दूसरी तरफ से कार्तिक शर्मा ने 40 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 54 रनों की पारी खेली. मुंबई की तरफ से बुमराह और गजनफर एक-एक लेने में सफल रहे.
इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. जिसमें नमन धीर के 37 गेंद में 57 और रयान रिकेल्टन के 24 गेंद में 37 रन सबसे अहम थे. वहीं चेन्नई की तरफ से अंशुल कंबोज और नूर अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे. कंबोज ने 3 विकेट लिए जबकि नूर को दो विकेट मिले
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई. जबकि मुंबई सातवीं हार के साथ नवें नंबर पर ही बरकरार है. चेन्नई की ये 9 मैच में 4 चौथी जीत थी. इस सीजन मुंबई को दोनों मैच में सीएसके से हार का सामना करना पड़ा है. इस से पहले मैच में उन्हें 103 रनों हार झेलनी पड़ी थी।
चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से दी मात, गायकवाड़-कार्तिक ने खेली अर्धशतकीय पारी
