Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज करके लखनऊ को 6 विकेट से हराया - Nand Kesari || Top News || Latest News

मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज करके लखनऊ को 6 विकेट से हराया

नई दिल्ली। वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया. 229 रनों के विशाल लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद पहले ही चेज कर लिया. ये मुंबई का आईपीएल में सबसे बड़ा सफल चेज है.
चोट से उबरने के बाद रोहित शर्मा ने शानदार वापसी की. उन्होंने अर्धशतक जड़ा और रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी करके जीत की नींव रख दी.रोहित ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए, और रिकेल्टन, जिन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाए, ने 83 रन जोड़े. इस तरह मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में सबसे बड़े रन-चेज का रिकॉर्ड बनाया.
इसके साथ पांच बार की चौंपियन टीम ने 10 मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल की. वे छह अंकों पर पहुंच गए हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल में अभी भी नीचे से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, और अपनी जीत की थोड़ी-बहुत उम्मीदों को बनाए हुए हैं.
पहले बैटिंग करते हुए, निकोलस पूरन ने 16 गेंदों में तेज अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 21 गेंदों में 63 रन बनाए, और मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए. जिसकी बदौलत स्ैळ ने मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बावजूद 228ध्5 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. यह दोनों टीमों के लिए श्करो या मरोश् वाला मैच था।

जवाब में, मुंबई इंडियंस ने रोहित और रिकेल्टन के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 18.4 ओवर में 229ध्4 का स्कोर बनाकर आठ गेंदें शेष रहते ही मैच जीत लिया. एलएसजी को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा और वे चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *