ग्वालियर। नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा ढोड़ी ने गत रोज अपना पदभार सम्हाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट शंकर सिंह एवं कार्यालय सहायक जिला संघ प्रताप माहौर ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा ढोड़ी से मुलाकात कर उन्हें उनके नये दायित्व के लिये बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
